WWE रॉ: कैरियन क्रॉस और स्कारलेट बोर्डो को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कब होगी 

European World Cup Qualifiers: इंग्लैंड की आसान जीत, डेनमार्क क्वालिफिकेशन से एक कदम दूर

पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन कैरियन क्रॉस  ने आखिरकार अपनी मंगेतर स्कारलेट बोर्डो  की डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी से अनुपस्थिति को लेकर खुलासा कर ही दिया। दो महीने पहले डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ में डेब्यू करने वाले क्रॉस को उनकी साथी के बिना देखा गया था, जो डब्ल्यूडब्ल्यूई एनएक्सटी  के बिल्कुल विपरीत था। क्योंकि स्कारलेट एनएक्सटी पर हमेशा ही क्रॉस के साथ नजर आती थीं।

डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी से स्कारलेट की अनुपस्थिति के बारे में बोलते हुए, क्रॉस ने कहा कि, “यह मैं जानबूझ कर गुप्त रखे बिना कह सकता हूं। हम किसी चीज के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। वह बहुत अच्छी है और वह हमेशा की तरह हमारी परीक्षा ले रही है। आप उसे किसी भी समय या किसी भी स्थान पर देखने की उम्मीद कर सकते हैं।” कई सालों तक डेटिंग करने के बाद पिछले महीने कैरियन क्रॉस ने स्कारलेट बोर्डो के साथ सगाई कर ली थी। स्कारलेट ने ट्विटर पर अपनी सगाई की खबर की घोषणा करने के लिए कैरियन और अपनी सगाई की अंगूठी के साथ एक तस्वीर को पोस्ट किया था। क्रॉस ने अपने इस इंटरव्यू में आगे अपने और स्कारलेट बोर्डो के साथ अपने व्यापारिक संबंधों पर भी प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने कहा कि,

“मैंने अनुमान लगाया था कि यह बहुत अधिक कठिन होगा। मैंने स्वतंत्र रूप से टैग स्थितियों में वास्तव में बहुत कम काम किया है। विशेष रूप से मेक्सिको में, हमारे पास से छह पुरुष थे। यह बहुत सारे लोगों को एक साथ दिखाने का एक शानदार तरीका था। कभी-कभी अन्य कलाकारों के साथ काम करना सिरदर्द हो सकता है। लेकिन मैं और वो, अगर हम ठीक एक ही बात नहीं सोच रहे हैं, तो हम विपरीत तरीके से यह सोचने रहे हैं जो हम जो हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वह उसका पूरक हो और मुझे लगता है कि यह व्यक्तिगत कैमेस्ट्री है जो किसी भी चीज से अधिक है और यह व्यवसाय में अनुवादित है , जो बहुत बढ़िया है।” डब्ल्यूडब्ल्यूई ड्राफ्ट की दूसरी रात मंडे नाइट रॉ के सदस्य के रूप में कैरियन क्रॉस को बरकरार रखा गया था। वर्तमान में वह रेड ब्रांड पर किसी के साथ कहानी में शामिल नहीं है, लेकिन हम जल्द ही उन्हें और स्कारलेट बोर्डो को किसी के साथ झगड़ा करते हुए देख सकते हैं।

Post a Comment

From around the web