अंडरटेकर ने अपनी बेटी के WWE रिंग में आने को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- कोच के रूप में पूरी कोशिश करूंगा

WWE SmackDown में बड़ी चैंपियनशिप के लिए होगा कॉन्ट्रैक्ट साइन, Crown Jewel से पहले रिंग में आएगी आफत

स्पोर्टस न्यूज डेस्क, जयपुर।। WWE इतिहास में अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम हैं। फ्यूचर में जरूर उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। पिछले साल अंडरटेकर ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। अब ऐसा लग रहा है कि कुछ समय बाद WWE रिंग में अंडरटेकर की बेटी काय एंट्री करेंगी। अंडरटेकर ने इस चीज को लेकर इस बार बड़ा बयान दिया है। WWE में अंडरटेकर ने बहुत नाम कमाया अंडरेटकर ने कहा कि अगर उनकी बेटी रिंग में आना चाहे तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। अंडरटेकर का WWE में तीस साल करियर शानदार रहा। फैंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया। WWE इतिहास में सबसे बड़े रेसलर के रूप में अंडरटेकर को जाना जाता है।

ET Online को हाल ही में दिग्गज अंडरटेकर ने अपना इंटरव्यू दिया। अंडरटेकर से उनकी बेटी के WWE में आने को लेकर सवाल पूछा गया था। अंडरटेकर ने कहा,इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता हूं। अगर वो WWE में आने चाहे तो बहुत अच्छी बात होगी। मैं कोच के तौर पर पूरी कोशिश करूंगा। मैं ही नहीं बल्कि उनकी मां भी उनका साथ देंगी। देखना होगा कि आगे क्या होगा। अभी इस चीज के लिए बहुत वक्त है।

अंडरटेकर ने अपने रिटायरमेंट को लेकर भी यहां बयान दिया। अंडरटेकर ने साफ कह दिया कि अब वो रिंग में एंट्री नहीं करेंगे। वैसे अंडरटेकर की बेटी अभी सिर्फ नौ साल की है। अभी उन्हें बहुत लंबा सफर तय करना पड़ेगा। अंडरटेकर ने कह दिया कि अगर वो आना चाहेगी तो आ सकती हैं। अंडरटेकर का नाम बहुत बड़ा हैं और उनकी बेटी इस नाम को आगे बढ़ा सकती हैं। कुछ समय बाद जरूर वो परफॉर्मेंस सेंटर में नजर आ सकती हैं।

अंडरटेकर ने पिछले साल रिटायरमेंट ले लिया था और अब शायद ही वो रिंग में नजर आएंगे। फैंस चाहते हैं कि एक अंतिम बार अंडरटेकर को रिंग में आना चाहिए। देखना होगा कि अंडरटेकर फैंस की इस बात को पूरी करते हैं या नहीं। अंडरटेकर कह चुके हैंं कि वो WWE बैकस्टेज में नए रेसलर्स के साथ काम करना चाहते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर नए टैलेंट्स को काफी फायदा होगा। विंस मैकमैहन भी ये चीज चाहते होंगे।

Post a Comment

From around the web