ब्रॉक लैसनर की WWE में वापसी को लेकर मौजूदा मनी इन द बैंक विजेता ने दिया चौंकाने वाला बयान

s

स्पोर्ट्स डेस्क, जयपुर।। WWE टॉकिंग स्मैक में इस हफ्ते बिग ई  नजर आए। बिग ई ने ब्रॉक लैसनर को लेकर काफी मजेदार कमेंट किया। बिग ई के पास इस समय मनी इन द बैंक ब्रीफकेस हैं और जुलाई में उन्होंने इसे जीता था। टॉकिंग स्मैक में बिग ई से ब्रॉक लैसनर की WWE में वापसी और उनके द्वारा रोमन रेंस (Roman reigns) को टाइटल के लिए चुनौती देने के बारे में सवाल पूछा गया था। बिग ई ने जो जवाब दिया उसे सुनकर सभी हैरान हो जाएंगे।

WWE सुपरस्टार बिग ई ने दिया बहुत बड़ा बयान

ब्रॉक लैसनर ने इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी। रोमन रेंस ने भी बाद में इसका जवाब दिया। WWE में ब्रॉक लैसनर की वापसी से सभी खुश नजर आ रहे हैं। बिग ई ने लैसनर के लुक और वापसी पर बयान दिया। उन्होंने कहा, हेयरस्टाइल जरूर उनकी पसंद होगी और ये होना भी चाहिए। ब्रॉक लैसनर के पास बहुत पैसे हैं तो वो बहुत कुछ कर सकते हैं। मैं इतनी चीजें नहीं कर सकता हूं। वेल्थ का भी एक लेवल होता है और इसके बाद आप बोर हो जाते हैं। ब्रॉक इसी स्थिति में है। इसके लिए उन्हें बधाई देनी चाहिए। लैसनर अभी भी बहुत बड़े और खतरनाक इंसान है लेकिन उनकी वजह से मेरे प्लान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

s

बिग ई ने ब्रॉक लैसनर के ऊपर जरूर निशाना साधा है। बिग ई लगातार ये बात कहते आ रहे हैं कि वो रोमन रेंस के ऊपर ब्रीफकेस कैश-इन कर यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे। ब्रॉक लैसनर ने भी अब रेंस को चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे दी। इस वजह से ही बिग ई ने इतना बड़ा बयान दिया। बिग ई ने ब्रॉक लैसनर को लेकर पहली बार इतना बड़ा बयान दिया है। बिग ई के ऊपर WWE फैंस की नजरें लगातार बनी हुई हैं। वो अपना ब्रीफकेस कब कैश-इन करेंगे ये देखने वाली बात होगी। फैंस चाहते हैं कि जल्द ही बिग ई कैश-इन कर चैंपियनशिप अपने नाम करें।

Post a Comment

From around the web