34 साल का दिग्गज जल्द ही WWE छोड़कर AEW में करेगा एंट्री, कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद लेंगे बहुत बड़ा फैसला?

34 साल का दिग्गज जल्द ही WWE छोड़कर AEW में करेगा एंट्री, कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद लेंगे बहुत बड़ा फैसला?

स्पोर्टस न्यूज डेस्क, जयपुर।। WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार 34 साल के जॉनी गार्गानो कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE को अलविदा कर देंगे। गार्गानो ने खुद इस बात के संकेत इस बार दे दिए है। आपको बता दें कि दिसंबर में गार्गानो का WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। गार्गानो ने USA नेटवर्क से अपना बायोडाटा हटा दिया है। WWE यूनिवर्स ने इस चीज को बहुत जल्द पकड़ लिया। आपको याद होगा कुछ महीने पहले ऐसा ही एडम कोल ने भी किया था। एडम कोल ने इसके बाद WWE छोड़कर AEW में डेब्यू कर लिया। सभी सोच रहे थे कि एडम कोल मेन रोस्टर में एंट्री करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गार्गानो का अगर दिसंबर में कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा तो शायद वो भी दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करेंगे। इसके कुछ समय बाद गार्गानो भी AEW में डेब्यू कर सकते हैं।

गार्गानो ने अभी तक WWE NXT में जबरदस्त प्रदर्शन किया। NXT ब्रांड में हमेशा गार्गानो ने अपनी धाक जमाई। फैंस की बहुत लंबे समय से मांग है कि गार्गानो को मेन रोस्टर में लाया जाए। अभी तक ये नहीं हो पाया। एडम कोल ने भी NXT में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। वो भी मेन रोस्टर में नहीं आ पाए। गार्गानो और एडम कोल की वजह से ही NXT को नई पहचान मिली।वैसे इम्पैक्ट और न्यू जापान प्रो रेसलिंग में भी फैंस गार्गानो को देख सकते हैं। दिसंबर में गार्गानो फ्री एजेंट हो जाएंगे और सभी की नजरे उनके ऊपर रहेंगी। गार्गानो के मूव्स बहुत ही शानदार रहते हैं और फैंस इस वजह से उन्हें बहुत पसंद करते हैं। अगर गार्गानो कंपनी छोड़ देंगे तो फिर ये बहुत बड़ा झटका WWE के लिए होगा। एडम कोल ने कुछ दिन पहले बहुत तगड़ा झटका WWE को दिया था। कुछ ऐसा ही गार्गानो भी कर सकते हैं। अब देखना होगा कि अपने करियर को लेकर गार्गानो क्या फैसला लेते हैं। दिसंबर में इस बात का फैसला हो जाएगा कि गार्गानो WWE को अलविदा कहेंगे या नहीं।

Post a Comment

From around the web