कमाल के एथलीट- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने अपने सबसे बड़े दुश्मन ब्रॉक लैसनर की तारीफ में कसीदे गढ़े

WWE Smackdown प्रीव्यू फेमस सुपरस्टार्स का होगा बड़ा मैच, रोमन रेंस पर होगा अटैक?

स्पोर्टस न्यूज डेस्क।।  WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को लेकर इस बार बड़ा बयान दिया। Keyshawn, JWill & Max को हाल ही में रोमन रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां ब्रॉक लैसनर को लेकर रोमन रेंस से सवाल पूछा गया था। रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर की तारीफ की और उनके बारे में अपना विचार प्रकट किया। WWE रिंग में पिछले महीने रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराया था WWE Crown Jewel 2021 में पिछले महीने ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का मुकाबला हुआ था। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का इतिहास WWE में काफी शानदार रहा है। रोमन रेंस ने पिछले महीने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ जीत हासिल कर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। इस इंटरव्यू में ब्रॉक लैसनर को लेकर रोमन रेंस ने कहा, ब्रॉक लैसनर बहुत ही मजबूत इंसान हैं। ब्रॉक लैसनर एक तरह से प्रोफेशनल ह्यूमन मूवर है। लैसनर हर किसी को फेंक सकते हैं। उन्होंने ये काम पहले किया भी है। मैंने लैसनर की बहुत कहानियां पहले की सुनी हैं। WWE में उनका पहला रन अच्छा रहा था। बिग शो जैसे रेसलर को वो उठा कर फेंक देते थे। लैसनर का ये काम काफी कमाल का था। इस समय भी कुछ ऐसा ही उनके शरीर से दिखता है। मेरी नजर में ब्रॉक लैसनर बहुत ही कमाल के एथलीट है। अपने आस-पास उनका जैसा दूसरा कोई नहीं देखा।

Crown Jewel 2021 में हार के बाद ब्रॉक लैसनर काफी गुस्से में आ गए थे। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उन्होंने WWE ऑफिशियल के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद कंपनी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। एडम पीयर्स को भी लैसनर ने गुस्से में आकर दो एफ-5 दे दिए थे। WWE ने इसके बाद एक मिलियन डॉलर का जुर्माना लैसनर के ऊपर लगाया। लैसनर की जब वापसी होगी तो दोबारा रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी शुरू होगी। इस बात के संकेत उन्होंने पहले ही दे दिए थे। 10 दिसंबर को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में लैसनर की वापसी हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार लैसनर ने इस शो के लिए रिंगसाइड का टिकट लिया है। अगर लैसनर वहां रहेंगे तो कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा।
 

Post a Comment

From around the web