रोमन रेंस के भाइयों की धुनाई के बाद WWE को हुआ फायदा, Raw की रेटिंग्स आई सामने 

रोमन रेंस के भाइयों की धुनाई के बाद WWE को हुआ फायदा, Raw की रेटिंग्स आई सामने

WWE रॉ का एपिसोड इस हफ्ते अच्छा रहा। व्यूअरशिप में थोड़ा उछाल देखने को मिला। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड की व्यूअरशिप 1.585 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो इस हफ्ते सिर्फ 2.32 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.549 मिलियन रही थी।

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते द उसोज ने एंट्री की
Raw की व्यूअरशिप का हाल पिछले एक साल से खराब चल रहा है। दो मिलियन का आंकड़ा किसी भी घंटे में पार नहीं हो पा रहा है। WWE ने काफी कोशिश अभी तक व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए कर दी है लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। WWE ड्राफ्ट के बाद लगा था कि व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन कुछ फर्क नहीं पड़ा।

WWE ने इस हफ्ते पहले घंटे की शुरूआत 1.668 मिलियन से की थी। दूसरे घंटे में ये कम होकर 1.644 मिलियन पहुंच गई। तीसरे घंटे का हाल हमेशा की तरह बेकार रहा। तीसरे घंटे में इस बार व्यूअरशिप सिर्फ 1.442 मिलियन रही। WWE Raw में इस हफ्ते एक्शन देखने को मिला। विमेंस डिवीजन ने भी इस बार अच्छा काम किया। Survivor Series 2021 से पहले रेड ब्रांड का ये अंतिम एपिसोड था। किसी भी पीपीवी से पहले का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त होता है। कंपनी को काफी फायदा हमेशा होता आया है लेकिन रेड ब्रांड का हाल बुरा का बुरा ही है।

रोमन रेंस के भाइयों द उसोज (जिमी और जे उसो) ने इस बार रेड ब्रांड में एंट्री की। बिग ई को रोमन रेंस की तरफ से उन्होंने चुनौती दी। रैंडी ऑर्टन और रिडल को भी द उसोज ने चेतावनी दी। द उसोज को रेड ब्रांड में जाने पर काफी नुकसान हुआ। बिग ई और रैंडी ऑर्टन ने अंत में उनकी हालत खराब कर दी। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में शायद बिग ई एंट्री कर सकते हैं। Survivor Series में बिग ई और रोमन रेंस के बीच बहुत बड़ा मुकाबला इस बार होगा। खैर WWE को कुछ और काम रेड ब्रांड पर करना होगा। इस हफ्ते थोड़ा बढ़ोत्तरी व्यूअरशिप पर हुई लेकिन ज्यादा फायदा नहीं पहुंचा।

Post a Comment

From around the web