WWE में शेन मैकमैहन द्वारा लगाए गए 5 खतरनाक मूव्स जिनसे उनकी जान जाते जाते बची

4 बड़ी उपलब्धियां जो WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने 2021 में हासिल की

WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन के पुत्र शेन मैकमैहन को देखकर कभी-कभी सवाल खड़ा होता है कि क्या वो वाकई में एक इंसान हैं। सवाल इसलिए मन में आता है क्योंकि वो WWE में कई मौकों पर ऐसे स्टंट कर चुके हैं, जिनसे उनकी जान पर भी खतरा मंडराने लगा था। इसके बावजूद एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई बार खतरनाक तरीके से मूव्स लगाते रहे हैं। खासतौर पर उनकी बहुत ऊंचाई से लगाई गई छलांग (लीप ऑफ फेथ) या फिर उनका कोस्ट टू कोस्ट मूव दिखने में बहुत खतरनाक प्रतीत होते हैं। उनके ऐसे हर एक मूव को क्राउड से भी जबरदस्त रिस्पांस मिलता आया है।

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि मैकमैहन को हमेशा भाग्य का साथ मिलता आया है। इस आर्टिकल में हम शेन के करियर को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा लगाए गए ऐसे खतरनाक मूव्स के बारे में बताएंगे, जिनसे उनकी जान जाते-जाते बची थी।

WWE WrestleMania 32 में 20 फुट की ऊंचाई से लगाई छलांग

2016 में शेन मैकमैहन ने करीब 9 साल बाद WWE में वापसी की थी, जहां उन्होंने Raw का कंट्रोल मिलने की मांग की थी। मगर विंस मैकमैहन ने उनके सामने शर्त रखी कि अगर उन्होंने WrestleMania 32 में द अंडरटेकर को हराया तो उन्हें Raw का कंट्रोल मिल जाएगा। सबसे ज्यादा खास बात ये रही कि उनकी ये भिड़ंत सैल के अंदर होने वाली थी। मैच में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जिसके अंत में अंडरटेकर विजयी रहे थे। इस जीत के साथ उनका WrestleMania रिकॉर्ड 23-1 का हो गया था।

मगर द डेड मैन की जीत से पहले मैच में एक ऐसा लम्हा भी आया जब अंडरटेकर अनाउंस टेबल पर लेटे हुए थे। वहीं शेन का सैल के ऊपर चढ़ना कुछ खतरनाक दृश्य देखे जाने का संकेत दे रहा था। उन्होंने 20 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई, लेकिन अंडरटेकर नीचे से हट चुके थे। इसलिए शेन सीधे अनाउंस टेबल पर जाकर गिरे। एक इंटरव्यू में शेन ने इस संबंध में कहा था कि लैंडिंग का प्रभाव इतना था कि उन्हें पेट के हिस्से पर गहरी चोट आई थी।

Post a Comment

From around the web