4 बड़ी उपलब्धियां जो WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने 2021 में हासिल की

4 बड़ी उपलब्धियां जो WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने 2021 में हासिल की

WWE में रोमन रेंस  पिछले कई सालों से फेस सुपरस्टार की भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस शानदार सफर की शुरुआत 2012 सर्वाइवर सीरीज  से हुई थी, जहां रेंस ने द शील्ड के मेंबर के तौर पर अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। समय बीतने के साथ धीरे-धीरे उन्हें बड़े सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया जाने लगा। 2015 तक वो कंपनी के सबसे मुख्य सुपरस्टार्स में से एक बन चुके थे और अभी भी बने हुए हैं। फर्क इतना है कि उस समय वो सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार थे, लेकिन अब सबसे बड़े हील सुपरस्टार हैं। इस लंबे सफर में उन्होंने द अंडरटेकर  और ट्रिपल एच जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स को हराने का गौरव भी हासिल किया है।

कई बार WWE आउरऔर यूनिवर्सल चैंपियन बनने के अलावा भी रेंस ने अपने करियर में कई बड़ी रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 4 बड़ी उपलब्धियों के बारे में आपको बताएंगे, जो रोमन रेंस ने साल 2021 में हासिल की हैं। दरोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में वापसी की थी और उससे एक हफ्ते बाद Payback पीपीवी में द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन को ट्रिपल थ्रेट चैंपियनशिप मैच में हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बने। उनका वो चैंपियनशिप सफर अभी भी जारी है और एक हील चैंपियन के तौर पर रेंस के प्रदर्शन की बड़े-बड़े दिग्गजों ने भी तारीफ की है।

उनका चैंपियनशिप सफर अब 400 दिन के आंकड़े को पार कर चुका है। सबसे लंबे समय तक WWE चैंपियन बने रहने के मामले में वो जॉन सीना और एजे स्टाइल्स जैसे बड़े सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ चुके हैं। WWE के मॉडर्न एरा में सबसे लंबे समय तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड ब्रॉक लैसनर के नाम है, जो 504 दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियन बने रहे थे। खैर अब ये तो समय ही बता पाएगा कि रेंस अभी कितने समय तक चैंपियन बने रहेंगे और कितने रिकॉर्ड्स को तोड़ने वाले हैं। 2021 में रोमन रेंस का केवल हील कैरेक्टर ही नहीं बल्कि उनकी शानदार विनिंग स्ट्रीक भी निरंतर सुर्खियों में बनी हुई है। टैग टीम मैचों की बात हो या सिंगल्स मैचों की, ट्राइबल चीफ को इस साल एक भी हार नहीं मिली है। ये बात भी आपको चौंका सकती है कि रेंस की सिंगल्स मैचों में विनिंग स्ट्रीक TLC 2019 के बाद से चली आ रही है। इस साल उन्होंने 15 जीत दर्ज की हैं और इस दौरान सिजेरो, ऐज, डेनियल ब्रायन और फिन बैलर समेत कई अन्य बड़े सुपरस्टार्स को मात दी है।

WWE में यूनिवर्सल चैंपियनशिप बेल्ट का अनावरण 2016 में हुए दूसरे ब्रांड-स्पिलट के बाद किया गया था। उसके बाद 8 अलग-अलग रेसलर्स इस टाइटल को अपने नाम कर चुके हैं। उनमें से अधिकतर सुपरस्टार्स ने टाइटल को हारने से पहले कम से कम एक बार उसे डिफेंड किया था। सबसे ज्यादा बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करने के मामले में भी रेंस सबसे आगे निकल गए हैं। रेंस Payback 2020 में चैंपियन बनने के बाद अभी तक 16 बार अपने टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं। आपको ये भी याद दिला दें कि 504 दिनों तक चैंपियन बने रहने के दौरान ब्रॉक लैसनर ने केवल 6 बार उसे डिफेंड किया था।

रोमन रेंस का डेब्यू साल 2012 में हुआ और WrestleMania 37 से पूर्व पिछले 8 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ था, जब रेंस चैंपियन के तौर पर WrestleMania का कोई मैच लड़ने रिंग में उतरे हों। इस साल रेंस पहली बार WrestleMania रिंग में चैंपियन के रूप में उतरे, जहां उन्हें ऐज और डेनियल ब्रायन के खिलाफ अपने WWE यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करना था। ब्रायन और ऐज के रूप में 2 दिग्गज सुपरस्टार्स की चुनौती से पार पाना रेंस के लिए आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने दोनों सुपरस्टार्स को एकसाथ पिन कर ना केवल ऐतिहासिक जीत दर्ज की बल्कि WrestleMania में पहली बार किसी चैंपियनशिप को भी डिफेंड किया।

Post a Comment

From around the web