भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं।
कोहली को क्रिकेट से जब भी फुर्सत मिलती है तो वे वाइफ और बच्चों संग अलग-अलग जगहों पर घूमना-फिरना पसंद करते हैं।
आज हम आपको विराट कोहली के फेवरेट टूरिस्ट प्लेस के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं विराट की पसंद क्या है?
विराट कोहली को न्यूजीलैंड काफी ज्यादा पसंद है। वे यहां के मौसम को काफी एन्जॉय करते हैं।
विराट को न्यूजीलैंड का क्वीन्सटाउन शहर काफी ज्यादा आकर्षित करता है।
टीम इंडिया का ये अनुभवी बल्लेबाज अक्सर क्वीन्सटाउन में छुट्टियां मनाता हुआ दिख चुका है।
बता दें कि क्वीन्सटाउन को दुनिया के सबसे एडवेंचरस प्लेस में गिना जाता है।
यहां की प्राकृतिक सुंदरता किसी का भी मन मोह लेती है खासकर पहाड़ और नदियां।
क्वीन्सटाउन के अलावा विराट स्पेन में बार्सिलोना को अपना पसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन बता चुके हैं।