IPL मैच में फिर भिड़े विराट-गंभीर

लखनऊ-बैंगलोर मैचः यहां से हुई हंगामे की शुरुआत

लखनऊ हार की कगार पर थी। लखनऊ के अफगानी खिलाड़ी नवीन उल हक विराट से ना जाने क्यों भिड़ने चले आए और आग भड़क गई।

विराट ने अंपायर से की शिकायत

नवीन उल हक की हरकत विराट को बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने अंपायर से इसकी शिकायत भी की।

मैच खत्म होने के बाद फिर शुरू

बैंगलोर ने लखनऊ को हरा दिया। जब खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, तब नवीन और विराट में फिर कहासुनी हो गई।

इसके बाद विराट-गंभीर आमने-सामने

फिर विराट लखनऊ के मेंटर गंभीर के करीब गए, विराट ने उन्हें बताने की कोशिश की लेकिन ये चर्चा कहासुनी में बदल गई और दोनों को अलग करना पड़ा।

विराट ने दहिया को भी समझाया

गंभीर के जाने के बाद आक्रामक विराट ने नवीन की हरकत को कोच विजय दहिया को भी समझाने की कोशिश की।

नवीन उल हक का है पुराना इतिहास

वैसे अफगानी खिलाड़ी नवीन इससे पहले पीएसएल में ऐसी लड़ाई कर चुके हैं। उस समय वो शाहिद अफरीदी से भी भिड़ गए थे।

तो ये बदला था..

कुछ दिन पहले बैंगलोर में जब लखनऊ ने RCB को हराया था तब काफी जश्न मनाया था। दर्शकों को भी चुप कराया था। इस बार विराट की बारी आई तो उन्होंने उसे दोहरा दिया।

मैदान में बेहद एक्टिव व आक्रामक दिखे विराट

इस मुकाबले में विराट बेहद आक्रामक नजर आए। हर कुछ मिनटों में वो कुछ ऐसा कर रहे थे कि कैमरा उनकी तरफ मुड़ ही जाता था।

मैदान पर मस्ती भी खूब

जब लखनऊ अपने अंतिम विकेट पर थी और 126 का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पा रही थी। तब विराट कुछ इस अंदाज में भी नजर आए थे। लखनऊ 108 रन पर सिमट गई।

sportsnama.in