IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, ये है टॉप 10 बल्लेबाज

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले TOP-10 बल्लेबाज

नंबर 10. दिनेश कार्तिक

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक ने अब तक आईपीएल में 4262 रन बनाए हैं। इस दौरान 20 पचासे जड़े।

नंबर 9. एम एस धोनी

महान धोनी ने अब तक आईपीएल करियर में 4878 रन बनाए हैं। इसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं।

नंबर 8. रॉबिन उथप्पा

इस पूर्व धुरंधर ने आईपीएल करियर में 4950 रन बनाए। इसमें 27 अर्धशतक शामिल थे।

नंबर 7. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के इस पूर्व खिलाड़ी ने आईपीएल में 4965 रन बनाए। इसमें 6 शतक, 31 अर्धशतक शामिल रहे।

नंबर 6. एबी डिविलियर्स

पूर्व खिलाड़ी एबी ने आईपीएल करियर में 5162 रन बनाए जिसमें 3 शतक, 40 अर्धशतक जड़े।

नंबर 5. सुरेश रैना

पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने आईपीएल में 5528 रन बनाए। इसमें 1 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं।

नंबर 4. डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में 5668 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं।

नंबर 3. रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 5764 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक, 40 अर्धशतक हैं।

बर 2. शिखर धवन

शिखर धवन ने आईपीएल में अब तक 2 शतक, 46 अर्धशतक लगाते हुए 6086 रन बनाए हैं।

नंबर 1. विराट कोहली

और टॉप पर हैं विराट कोहली जिन्होंने अब तक IPL में सर्वाधिक 6411 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक, 42 अर्धशतक हैं।