इस क्रिकेटर की पत्नी है बनारस की शान

बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश

कौन हैं प्रतिमा सिंह

प्रतिमा सिंह का जन्म 6 फरवरी 1990 को बनारस में हुआ था। वो भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की अहम सदस्य हैं।

पांच बहनें, बनारस की शान

उनके घर में 5 लड़कियां थीं और पांचों बहनें शीर्ष स्तर पर बास्केटबॉल खेलती हैं। उनके परिवार को 'बास्केटबॉल फैमिली' कहा जाता है।

एक से बढ़कर एक

प्रतिमा की बहन प्रशांति मौजूदा भारतीय टीम की कप्तान हैं और उन्हें अर्जुन अवॉर्ड और पद्मश्री भी मिल चुका है।

प्रतिमा के नाम कई उपलब्धियां

पहले फीबा एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल सहित बास्केटबॉल में उनके नाम कई खास उपलब्धियां दर्ज हैं।

ईशांत से की शादी

बनारस की प्रतिमा ने दिल्ली के ईशांत शर्मा से दिसंबर 2016 में शादी की थी

प्रतिमा का कद

प्रतिमा का कद 5 फीट 8 इंच है और अपनी बाकी बहनों की तरह वो भी एक परफेक्ट बास्केटबॉल प्लेयर हैं।

ईशांत के साथ-साथ

जहां-जहां भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा खेलने जाते रहे हैं, प्रतिमा भी उनके साथ हमेशा रही हैं।

ग्लैमरस महिला खिलाड़ी

एक ऑनलाइन कॉन्टेस्ट में वो भारत की दूसरी सबसे ग्लैमरस महिला खिलाड़ी बनी थीं

घूमने का है शौक

प्रतिमा को घूमने का भी खूब शौक है और 2012 में एक गंभीर इंजरी ने भी उनके चेहरे की मुस्कान नहीं छीनी।

sportsnama.in