IPL 2023 में इस साल विदेशी कप्तानों के साथ उतरेंगी ये टीमें

IPL 2023 में तीन टीमों के होंगे विदेशी कप्तान

मुंबई इंडियंस

आईपीएल की सबसे सफल टीम के कप्तान हैं रोहित शर्मा। टीम पांच बार खिताब जीत चुकी है।

चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल की दूसरी सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स है। टीम के कप्तान एमएस धोनी हैं। टीम चार खिताब अपने नाम कर चुकी है।

कोलकाता नाइटराइडर्स

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। केकेआर दो खिताब के साथ IPL की तीसरी सफल टीम है।

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस डिफेंडिंग चैम्पियन है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम चैम्पियन बनी थी।

राजस्थान रॉयल्स

एक बार की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन हैं। टीम ने 2008 में खिताब अपने नाम किया था।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदरबाद ने एक बार फिर विदेशी खिलाड़ी को कप्तान की जिम्मेदारी दी है। टीम इस बार एडन मार्करम की कप्तानी में उतरेगी।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर होंगे। टीम के नियमित कप्तान रिषभ पंत पिछले दिनों कार एक्सीडेंट में चोटिल हो गए थे।

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स भी इस बार नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी। इस बार टीम की कमान शिखर धवन संभालेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान भी विदेशी हैं। टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में उतरेगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम केएल राहुल की कप्तानी में उतरेगी। टीम पिछले सीजन में सेमीफाइनल तक पहंची थी और एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी से हार झेलनी पड़ी थी।