ये हैं दुनिया की टॉप महिला क्रिकेटर्स

जानें यहां

मिताली राज

पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज, महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 7805 रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी हैं।

शार्लेट एडवर्ड्स

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान शार्लेट एडवर्ड्स, वनडे फॉर्मेट में 5992 रन बनाकर दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी हैं।

स्टेफनी टेलर

वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर ने 5298 रन बनाए हैं। यह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं तीसरी महिला खिलाड़ी हैं।

सूजी बेट्स

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स ने 142 एक दिवसीय मैचों में 5045 रन बनाए हैं। ये चौथी सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज हैं।

बेलिंडा क्लार्क

ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क, वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक जड़ने वाली पहली व 4844 रन के साथ पांचवी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी है।

करेन रोल्टन

ऑस्ट्रेलिया की ही करेन रोल्टन सबसे ज्यादा रन बनाने वाली छठवीं महिला खिलाड़ी हैं। इन्होंने 4814 रन बनाए हैं।

एमी सैटरथवेट

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में नंबर 7 पर 4639 रन बनाने वालीं एमी सैटरथवेट का नाम है।

मेग लैनिंग

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की मौजूदा कप्तान मेग लैनिंग सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में 4453 रन बनाकर नंबर-8 पर मौजूद है।

क्लेयर टेलर

इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर क्लेयर टेलर 4101 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में 9वें नंबर पर हैं।

sportsnama.in