कोच ने कहा ये बनेगा हमारा धोनी, अब हो गया कमाल

हैदराबाद-बैंगलोर मैच

आईपीएल 2023 में बैंगलोर के खिलाफ हैदराबाद की पारी लड़खड़ाई तो एक बार फिर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला।​

क्लासेन के धमाकेदार शॉट्स

क्लासेन ने अपने पिछले मुकाबलों के फॉर्म को जारी रखते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी।

जड़ा तेज अर्धशतक

क्लासेन ने सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और बैंगलोर के गेंदबाजों के सामने अपने इरादे जाहिर कर दिए

इरादे साफ थे, नजर बड़े कमाल पर

हेनरिच क्लासेन कुछ बड़ा करने ही उतरे थे और उनकी पारी की रफ्तार बढ़ती रही।

आखिरकार आ गया वो लम्हा

क्लासेन ने आखिरकार वो कर दिखाया जो उनके शॉट्स में नजर आ रहा था। उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक जड़ दिया

जश्न में नजर आया जुनून

हेनरिक क्लासेन के जश्न में साफ दिखा कि वो इस पारी के लिए कितना बेताब थे।

चौके-छक्कों की बौछार

क्लासेन ने आउट होने से पहले 51 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली जिसमें 6 छक्के और 8 चौके शामिल थे। उनके दम पर हैदराबाद ने 186 रन बनाए।

कोच ने 8 साल पहले कहा था

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की राष्ट्रीय अकादमी के कोच शुक्री कॉनरेड ने 8 साल पहले कहा था कि ये हमारा धोनी बनेगा। ये धोनी जैसा ही शांत और समय के साथ खेलने वाला विकेटकीपर बल्लेबाज है।

भारत के खिलाफ किया था डेब्यू

दक्षिण अफ्रीकी क्लासेन ने 2018 में भारत के खिलाफ वनडे और टी20 डेब्यू किया था। वो धोनी कब बनेंगे ये तो पता नहीं लेकिन उनके जैसा बनने की चाह जरूर रखते हैं।

sportsnama.in