IPL 2023 नीलामी में इन खिलाड़ियों पर टीमों ने कर दी थी पैसों की बरसात

IPL 2023 नीलामी में इन खिलाड़ियों पर टीमों ने लुटाए थे करोड़ों रुपए

सेम करेन

पंजाब किंग्स ने सैम करेन पर सबसे ज्यादा 18.50 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। वे आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

कैमरून ग्रीन

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर सबसे ज्यादा खर्च किए। टीम ने ग्रीन पर 17.50 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

बेन स्टोक्स

आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में बेन स्टोक्स पर 16.25 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

निकोलस पूरन

लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन जुड़े़। नीलामी में उन पर टीम ने 16 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी।

हैरी ब्रूक

सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में हैरी ब्रुक पर 13.25 करोड़ रुपए खर्च किए थे। वे मौजूदा ऑक्शन में टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।

शिवम मावी

डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस ने भी नीलामी में गेंदबाज पर सबसे ज्यादा पैसे लगाए। टीम ने शिवम मावी पर 6 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा।

जेसन होल्डर

राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी जेसन होल्डर पर 5.75 करोड़ रुपए खर्च किए।

मुकेश कुमार

दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाज मुकेश कुमार पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया। टीम ने नीलामी में मुकेश पर 5.50 करोड़ बोली लगाई थी।

विल जैक्स

फाफ डु प्लेसिस की टीम आरसीबी ने नीलामी में बल्लेबाज विल जैक्स पर 3.20 करोड़ रुपए बोली लगाई थी।

शाकिब अल हसन

दो बार की चैम्पियन केकेआर ने ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर सबसे ज्यादा 1.50 करोड़ रुपए खर्च किए।