आईपीएल के 16वें सीजन में अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ और युजवेंद्र चहल लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
हम आपको आज इन तीनों प्लेयर्स की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं
सबसे पहले बात अजिंक्य रहाणे की करते हैं। रहाणे ने 10वीं तक पढ़ाई की है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रहाणे मुंबई के डोंबिवली स्थित एसवी जोशी हाईस्कूल से पढ़े हैं।
बात करें ऋतुराज गायकवाड़ की तो उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है
ऋतुराज गायकवाड़ ने स्कूली शिक्षा पुणे से हासिल की तो ग्रेजुएशन मराठवाड़ा मित्र मंडल के कॉलेज से की।
बात करें युजवेंद्र चहल की तो इस स्टार स्पिन गेंदबाज ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है।
चहल ने हरियाणा के जींद में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। उनका जन्म 23 जुलाई 1990 को हुआ था।
चहल ने 12वीं के बाद हरियाणा के महात्मा गांधी कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंस में एडमिशन लिया।