IPL की वो लडाईयां, जिन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे फैंस

IPL की दुनियाभर में चर्चा

IPL एक ऐसा क्रिकेट महोत्सव है, जिस पर दुनिया भर की नजरें टिकी रहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस लीग में बड़े-बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम को जिताने के लिए अपना पूरा दमखम लगा देते हैं।

लेकिन विवादों से पुराना नाता

इस बार भी IPL अपने रोमांचकारी सफर पर चल ही रहा था कि 1 मई को हुए बेंगलुरु और लखनऊ के मैच में कुछ ऐसा हो गया कि जिसके बाद IPL के वो विवाद भी याद आ गए, जिन्होंने कभी सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं।

भिड़ गए विराट-गंभीर

IPL 2023 के एक मुकाबले में उस वक्त सरगर्मियां बढ़ गईं, जब मैदान पर विराट कोहली-नीवन उल हक और उसके बाद गौतम गंभीर को आपस में बहस करते देखा गया। इस घटना को देखकर हर कोई हैरान था।

नीवन उल हक से हुई बहस

दरअसल, एलएसजी बनाम आरसीबी मैच के बाद नवीन-उल-हक और कोहली को गलत शब्दों का आदान-प्रदान करते हुए पकड़े गया था, जिसके बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच गर्मागर्म बहस हो गई।

पहले भी हुआ आमना-सामना

हालांकि, विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई कोई नई नहीं है। IPL 2013 में भी दोनों भिड़ गए थे। उस दौरान मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था।

श्रीसंत को जड़ा था थप्पड़

IPL 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी श्रीसंत को हरभजन सिंह ने थप्पड़ मार दिया था। हरभजन सिंह उस समय मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। इसके बाद हरभजन को शेष टूर्नामेंट से प्रतिबंधित कर दिया गया।

शाहरुख खान को किया बैन

KKR के सह-मालिक शाहरुख खान को साल 2012 में अपने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा गया था, जिसके बाद उन्हें पांच साल के लिए वानखेड़े स्टेडियम के परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया था।

स्पॉट फिक्सिंग का लगा आरोप

>जब दिल्ली पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत-अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण को स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया, तो पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया था।

स्लेजिंग का टॉप लेवल

IPL 2020 में RCB के कप्तान रहे कोहली फील्डिंग के दौरान बैटिंग कर रहे मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव से भिड़ गए थे। सूर्यकुमार ने बाद में बताया था कि विराट कोहली उस मुकाबले में स्लेजिंग के टॉप लेवल पर थे।

sportsnama.in