KING KOHLI इन 5 गजब रिकॉर्ड के हैं करीब

जान कर झूम उठेगा हर फैन

25 हजारी बनने के करीब

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजारी बनने के करीब हैं। ऐसा करने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बनेंगे।

कितने रन दूर?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली अब तक 24711 रन बना चुके हैं। अब 25000 से सिर्फ 289 रन दूर हैं।

एक देश के खिलाफ सर्वाधिक शतक

विराट कोहली किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक का रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ एक शतक दूर हैं।

किस देश के खिलाफ?

कोहली ने अब तक वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ 9-9 वनडे शतक लगाए हैं। इस मामले में वो अभी सचिन के बराबर हैं। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 9 शतक।

सबसे ज्यादा वनडे शतक

सर्वाधिक वनडे शतक लगाने के मामले में विराट कोहली सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं।

सचिन से कितना दूर?

कोहली के 45 वनडे शतक हो चुके हैं और वो इस मामले में सचिन 49 को पीछे छोड़ने से 5 शतक दूर हैं।

सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड

सिर्फ बैटिंग ही नहीं फील्डिंग में भी विराट एक अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड के करीब हैं। वो सर्वाधिक कैच लेने वाले भारतीय बन सकते हैं।

किस भारतीय को छोड़ेंगे पीछे?

विराट के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 293 कैच हैं। 42 कैच लेते ही वो राहुल द्रविड़ (334) को पीछे छोड़ सकते हैं।

सबसे जल्दी बनेंगे 13 हजारी

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 13 हजारी बनने के करीब हैं। वो ये आंकड़ा सबसे जल्दी छूने का रिकॉर्ड बनाएंगे।

13 हजार से कितने दूर

वनडे में विराट कोहली के 266 मैचों में 12584 रन हैं। वो 13 हजार से 416 रन दूर हैं। उनसे पहले सिर्फ 5 खिलाड़ी ऐसा कर पाए हैं।