कौन है Asia Cup 2023 की Mystery Girl?

जो है अफगानी पर भारत के लिए धड़कता है दिल

कौन है एशिया कप 2023 की मिस्ट्री गर्ल

एशिया कप 2023 में अफगानिस्तान की मिस्ट्री गर्ल वाजमा अयूबी खूब चर्चा में रही थी। अफगान से होने के बावजूद वह भारत को सपोर्ट करती नजर आई थी।

भारत की जीत पर अफगानी लड़की ने शेयर किया वीडियो

एशिया कप 2023 में भारत ने श्रीलंका को हराकर 10 विकेट से जीत दर्ज की। इस बीच अफगानिस्तानी मिस्ट्री गर्ल ने भारत के लिए एक वीडियो शेयर किया।

पीएम मोदी को भी किया टैग

भारत की जीत पर अफगानिस्तान की मिस्ट्री गर्ल ने लिखा- बधाई टीम इंडिया, श्री नरेंद्र मोदी जी के लिए यह क्या जन्मदिन का उपहार है। दुनिया भर के सभी फैंस को भारत बनाम श्रीलंका की बधाई।

करण जौहर के साथ भी आ चुकी है नजर

एशिया कप 2023 की यह मिस्ट्री गर्ल बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ भी एक इवेंट में नजर आ चुकी हैं।

मैच के दौरान नजर आई मिस्ट्री गर्ल

एशिया कप 2023 में अपनी कंट्री अफगान को सपोर्ट करने के लिए पहुंची यह मिस्ट्री गर्ल खूबसूरत सा अनारकली सूट पहने नजर आई थी और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

अफगानिस्तान की हार के बाद किया भारत को सपोर्ट

अफगानिस्तान के एशिया कप के दूसरे दौर से बाहर होने पर वाजमा अयूबी ने घोषणा की थी कि वह टूर्नामेंट जीतने के लिए टीम इंडिया का सपोर्ट करेंगी और भारतीय जर्सी पहनी भी नजर आएंगी।

विराट कोहली ने गिफ्ट की थी जर्सी

विराट कोहली ने अपने देश की कीमती जर्सी वाजमा अयूबी को गिफ्ट की थी। जिस पर विराट कोहली ने ऑटोग्राफ भी दिया था, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 13000 वनडे रन पूरे किए थे।

क्या करती है वाजमा अयूबी

वाजमा अयूबी दुबई में रहती है और एक फेमस मॉडल और बिजनेस वूमेन है। उनका जन्म 1995 को अफगानिस्तान में हुआ था। वह फैशन ब्रांड की मालिक भी है।

सोशल मीडिया स्टार है मिस्ट्री गर्ल

एशिया कप 2023 में छाई वाजमा अयूबी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख 83 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

sportsnama.in