इस खिलाड़ी ने फुटबॉल को मारी ऐसी किक, हवा में उड़ता प्लेन क्रैश होकर गिर पड़ा था नीचे

इस खिलाड़ी ने फुटबॉल को मारी ऐसी किक, हवा में उड़ता प्लेन क्रैश होकर गिर पड़ा था नीचे

कई बार खेल के दौरान ऐसे हादसे हो जाते हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। ऐसे किस्से जिंदगीभर याद रहते हैं। फुटबॉल और क्रिकेट में भी मैच के दौरान कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जो जीवनभर के लिए यादगार बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक फुटबॉल मैच के दौरान हुआ था। दरअसल, एक फुटबॉलर ने बॉल को ऐसी किक मारी कि हवा में उड़ता हुआ प्लेन क्रैश होकर नीचे गिर गया था। दरअसल पराग्वे के एक फुटबॉलर ने 17 साल की उम्र में ये कारनामा फुटबॉल प्रैक्टिस के दौरान किया था।

प्लेन तक पहुंच गई फुटबॉल
आपने छत के ऊपर से प्लेन को गुजरते कई बार देखा होगा। कई बार प्लेन बहुत नजदीक से गुजरते नजर आते हैं लेकिन फिर भी ये इतनी दूर होते हैं कि प्लेन तक कोई चीज उछालकर वहां तक पहुंचाना बहुत मुश्किल होता है। हालांकि ऐसा कमाल एक फुटबॉलर ने कर 60 साल पहले कर दिखाया था, जब उन्होंने अपने एक शॉट से आसमान में उड़ते प्लेन को नीचे गिरा दिया।

इस खिलाड़ी ने फुटबॉल को मारी ऐसी किक, हवा में उड़ता प्लेन क्रैश होकर गिर पड़ा था नीचे

मारी ऐसी किक कि क्रैश हो गया प्लेन
इस फुटबॉलर का नाम रॉबर्ट गैब्रिएल ट्राएगो है। अब इनकी उम्र 80 साल है। जब उन्होंने यह कारनामा किया था तो उस वक्त उनकी उम्र 17 साल थी। कुछ लोग बताते हैं कि जब रॉबर्ट प्रैक्टिस मैच खेल रहे थे तो एक ऑफिशियल गेम के दौरान एक छोटा प्लेन लगातार लो लेवल पर उड़ रहा था। प्लेन से परेशान होकर ट्राएगो ने फुटबॉल को इतनी जोर से किक किया कि वो सीधा जाकर प्लेन के इंजन पर लग गया। इसके बाद प्लेन खुले मैदान में क्रैश हो गया। ये घटना मैदान से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई।

फुटबॉलर ने पहले दी थी पायलट को चेतावनी
रॉबर्टो ने एक स्पैनिश न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया था कि प्लेन को मैदान के काफी नजदीक उड़ाने वाला शख्स उनका परिचित था। रॉबर्टो ने पहले भी उसे चेतावनी भी दी थी कि वो ऐसा ना करे, वरना किसी दिन फुटबॉल के ऊंचे शॉट से वे प्लेन को गिरा देंगे। दरअसल, मैच के दौरान वह पायलट उस छोटे प्लेन को जमीन से बहुत नजदीक उड़ाता था। हालांकि किसी को विश्वास नहीं था कि रॉबर्टो फुटबॉल से प्लेन को नीचे गिरा सकते हैं। साल 1957 में फरवरी की एक सुबह रॉबर्टों ने ऐसा कर दिखाया और प्लेन क्रैश हो गया। हालांकि उनकी जान में जान तक आई जब उन्हें पता चला कि पायलट सुरक्षित है।

Post a Comment

From around the web