IND vs NZ Live Score: पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 84/1, शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर

c

क्रिकेट न्यूज डेस्क।।  विश्व कप में ग्रुप राउंड के मैच खत्म हो चुके हैं और पहला सेमीफाइनल बुधवार (15 नवंबर) को खेला जाएगा। इस मैच में मेजबान भारत को न्यूजीलैंड से चुनौती मिल रही है. दोनों टीमें चार साल बाद एक बार फिर इस राउंड में भिड़ेंगी। पिछली बार 2019 में कीवी टीम ने करोड़ों भारतीयों के सपनों को चकनाचूर कर फाइनल में जगह बनाई थी. टीम इंडिया उस हार का बदला लेने उतरेगी. उनकी नजरें 2011 के बाद फाइनल में पहुंचने पर टिकी हैं।

भारत का पहला विकेट गिरा
71 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा है। कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टिम साउदी की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में उन्होंने केन विलियम्सन को कैच थमा दिया। यह काफी मुश्किल कैच था, लेकिन विलियम्सन ने शानदार कैच पकड़ा। अब शुभमन गिल के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर 75/1 है।

भारत का स्कोर 50 रन के पार
भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। रोहित शर्मा तेज गति से रन बना रहे हैं और अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 61/0 है।

रोहित विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने इस मैच में तीन छक्के जड़ दिए हैं और वह विश्व कप में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। वह विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा 28 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में भी क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2015 विश्व कप में 26 छक्के लगाए थे।

भारत ने तीन ओवर में बिना विकेट खोए 25 रन बनाए
भारत ने तीन ओवर में बिना विकेट खोए 25 रन बना लिए हैं। रोहित और गिल अच्छी लय में दिख रहे हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना नुकसान 38 रन है।

भारत ने दो ओवर में 18 रन बनाए
भारत ने दो ओवर में बिना विकेट खोए 18 रन बना लिए हैं। रोहित और गिल दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं और दोनों बल्लेबाज दो-दो चौके लगा चुके हैं। टीम इंडिया अपने चिर परिचित अंदाज में खेल रही है और एक बार फिर पावरप्ले में बड़ा स्कोर बनाने की राह पर है।

भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने पहला ओवर किया। रोहित शर्मा ने एक बार फिर आक्रामक शुरुआत की है। उन्होंने पहले ही ओवर में बोल्ट पर दो चौके लगाए। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/0 है।

Teams:

New Zealand (Playing XI): Devon Conway, Rachin Ravindra, Kane Williamson(c), Daryl Mitchell, Mark Chapman, Glenn Phillips, Tom Latham(w), Mitchell Santner, Tim Southee, Lockie Ferguson, Trent Boult

India (Playing XI): Rohit Sharma(c), Shubman Gill, Virat Kohli, Shreyas Iyer, KL Rahul(w), Suryakumar Yadav, Ravindra Jadeja, Mohammed Shami, Jasprit Bumrah, Kuldeep Yadav, Mohammed Siraj

 भारत ने टॉस जीता

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

Post a Comment

Tags

From around the web