क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज में किसकी नेटवर्थ है ज्यादा? 8 को सगाई तो जानिए कब है दोनों की शादी

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज में किसकी नेटवर्थ है ज्यादा? 8 को सगाई तो जानिए कब है दोनों की शादी

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। आईपीएल के सिक्सर किंग रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने शादी करने का फैसला कर लिया है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के एक 7 सितारा होटल में होने जा रही है। इसके बाद दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिंकू सिंह और उनकी पत्नी प्रिया सरोज में से कौन ज्यादा अमीर है? किसके पास ज्यादा दौलत है?

रिंकू सिंह कितना कमाते हैं?

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज में किसकी नेटवर्थ है ज्यादा? 8 को सगाई तो जानिए कब है दोनों की शादी

रिंकू सिंह की बल्लेबाजी जितनी अच्छी है, उतनी ही उनकी कमाई भी है। जब साल 2024 आया तो केकेआर और टी20 के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए बड़ा बदलाव लेकर आया। यही वो साल था जब उनकी मुलाकात अपनी मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज से हुई। और यही वो साल था जब केकेआर ने उन्हें सालाना 13 करोड़ रुपये की बड़ी रकम पर रिटेन किया था। वो नाइट राइडर्स के सबसे बड़े रिटेनर थे। इससे पहले रिंकू को 2022 से 2024 तक हर साल सिर्फ 55 लाख रुपये फीस के तौर पर मिलते थे, लेकिन मेगा ऑक्शन के बाद रिंकू की कुल संपत्ति करीब 7 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 18 करोड़ रुपये हो गई है और इसकी वजह से रिंकू की महीने की कमाई भी कई गुना बढ़ गई है।

कितनी है रिंकू सिंह की संपत्ति

इस साल बीसीसीआई ने रिंकू को सी कैटेगरी के कॉन्ट्रैक्ट में रखा था। इसके तहत उन्हें 1 करोड़ रुपये की फीस मिली थी। यानी वह यहां से हर महीने आठ लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं। इसके साथ ही रिंकू कई बड़ी कंपनियों के लिए विज्ञापन भी करते हैं। वह एमआरएफ समेत पांच बड़ी कंपनियों का प्रचार करते हैं और उनसे उन्हें हर साल करीब 50-60 लाख रुपये फीस के तौर पर मिलते हैं। यानी उन्हें हर साल विज्ञापनों से करीब तीन करोड़ रुपये मिलते हैं। कुल मिलाकर रिंकू सिंह इस समय सभी स्रोतों से करीब 18 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। ऐसे में वह हर महीने करीब 1.50 करोड़ रुपये कमा रहे हैं और इस आय से उन्होंने पिछले साल ही 3 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का आलीशान घर, 3 एकड़ कृषि भूमि और कुछ वाहन खरीदे हैं।

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज में किसकी नेटवर्थ है ज्यादा? 8 को सगाई तो जानिए कब है दोनों की शादी

प्रिया सरोज की संपत्ति और कमाई

26 वर्षीय प्रिया सरोज 2024 में मछलीशहर से सांसद बनीं। उनकी कुल संपत्ति ₹11.25 लाख है, जिसमें से अधिकांश बैंक जमा में है। उनके पास कार या घर नहीं है और उनके पास केवल 5 ग्राम सोना है। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और तीन बार सांसद रह चुके हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹6.55 करोड़ है, जिसमें बैंक जमा, एलआईसी पॉलिसी और वाहन शामिल हैं।

संपत्ति तुलना

रिंकू सिंह की संपत्ति ₹18 करोड़ के करीब है, जबकि प्रिया सरोज की संपत्ति ₹11.25 लाख है। इस तुलना से यह स्पष्ट है कि रिंकू सिंह आर्थिक रूप से अधिक समृद्ध हैं। रिंकू सिंह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं, लेकिन उनकी मंगेतर एक राजनीतिक परिवार से हैं।

Post a Comment

Tags

From around the web