जब सौरव गांगुली को हो गया था DONA ROY से प्यार, दो बार करनी पड़ी थी शादी !

s

स्पोर्ट्स डेस्क, जयपुर।। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को उनकी दिलेरी के लिए जाना जाता है। गांगुली क्रिकेट के मैदान पर आगे से टीम के लीड करते नजर आए। जिस तरह वे बतौर कप्तान दिलेरी के लिए जाने गए। उसी तरह उनकी लाइफ भी रही है। गांगुली ने घरवालों को बताए बिना डोना रॉय से शादी कर ली। उन्हें एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी करनी पड़ी थी। दादा की इंट्रेस्टिंग लव स्टोरी में परिवार का योगदान बहुत रहा।

दरअसल, गांगुली और डोना पड़ोसी हैं। बचपन से दोनों दोस्त थे और कैसे दोस्ती प्यार में बदल गई उन्हें पता नहीं चला। दोनों के परिवार के बीच पहले तो बेहतर संबंध थे, लेकिन बाद में विवाद हो गया। इसका असर दोनों के प्यार पर भी पड़ा। इसके बाद भी गांगुली और डोना छुपकर मिलते रहें। परिवार के झगड़ों के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छो़ड़ा। गांगुली सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ते थे, जबकि डोना लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा थीं। स्कूल जाने के बहाने ही गांगुली और डोना एक-दूसरे से मिलते रहे। डोना को डांस करना पसंद था, लेकिन गांगुली के परिवार वालों को नहीं। हालांकि, गांगुली खुद डोना के डांस के दिवाने थे और उन्हें देखने जाते थे।

s

डोना भी गांगुली के मैच को देखने के लिए स्टेडियम में जाती थी। दादा के परिवार को यह पसंद नहीं था। वे दोनों की शादी के खिलाफ थे। 1996 में गांगुली का चयन इंग्लैंड के दौरे के लिए हो गया। उन्होंने लॉर्ड्स में अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ दिया। इंग्लैंड से लौटने के बाद गांगुली ने बंगाल के दिग्गज क्रिकेटर और दोस्त मौली बनर्जी को इस बारे में बताया। मौली के साथ डोना और सौरव शादी के लिए कोर्ट पहुंचे, लेकिन मीडिया के कारण वापस घर लौट आए। मौली ने मैरिज रजिस्ट्रार को अपने घर पर ही बुला लिया। वहां दोनों की शादी करवाई।

गांगुली ने जब पहली बार शादी की तो उनकी उम्र 23 साल की थी। उस समय डोना 20 साल की थीं। पहली बार दोनों ने 12 अगस्त 1996 को सरकारी नियमों के मुताबिक शादी की। कुछ दिनों बाद यह राज परिवार के सामने खुल गया। सभी नाराज थे, लेकिन दादा की जिद के आगे झुक गए। श्रीलंका से लौटने पर दादा और डोना की फिर से शादी कराई गई। इस बार यही शादी बेहद भव्य तरीके से की गई। 21 फरवरी, 1997 को दोनों अपने घरवालों के सामने सात फेरे लिए और एक-दूजे के हो गए।

Post a Comment

From around the web