IPL में इस खिलाडी पर लग सकता है 2 साल के लिए बैन, दिल्ली कैपिटल्स ने 3 गुना पैसे खर्च कर खरीदा था धाकड

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क ।। आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। लेकिन इससे पहले, इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रूक के खिलाफ फैसला आने पर उन पर दो साल का प्रतिबंध लग सकता है। ब्रूक को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। हैरी ब्रूक 2 करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे थे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदने के लिए उनके आधार मूल्य से तीन गुना अधिक कीमत खर्च की। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने हैरी ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 से नाम वापस लिया
अब सवाल यह है कि हैरी ब्रूक ने ऐसा कौन सा कदम उठाया है, जिसके कारण उन्हें आईपीएल में 2 साल का प्रतिबंध झेलना पड़ रहा है। तो इसका सीधा संबंध आईपीएल 2025 से उनके हटने से है। इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के आगामी सीजन से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। ब्रुक के इस निर्णय के पीछे का कारण व्यक्तिगत है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के थकाऊ कार्यक्रम के बाद वह कुछ आराम चाहते हैं। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब ब्रूक ने व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल से नाम वापस ले लिया है।
2 वर्ष का प्रतिबन्ध क्यों लगाया जा सकता है?
अब अगर आईपीएल आयोजक नियमों का पालन करने का फैसला करते हैं तो हैरी ब्रूक पर 2 साल का प्रतिबंध लग सकता है। 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले आईपीएल की तरफ से नियम जारी किया गया था कि अगर कोई खिलाड़ी नीलामी में खरीदे जाने के बाद लीग से अपना नाम वापस लेता है तो उस पर 2 साल का बैन लग सकता है।
ब्रुक ने अपने निर्णय के लिए माफी मांगी।
26 वर्षीय ब्रूक ने आखिरी समय में अपना नाम वापस लेने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और उसके प्रशंसकों से माफी मांगी है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि मैंने बहुत कठिन फैसला लिया है, जिसके लिए मैं दिल्ली कैपिटल्स और उसके समर्थकों से माफी मांगता हूं।
ब्रूक, जो आईपीएल 2024 से भी बाहर थे, आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। वहां उन्होंने 11 मैचों में 190 रन बनाए। ब्रूक को SRH ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा।