लखनऊ फ्रेंचाइजी का IPL 2022 में  हिस्सा बन सकते हैं यह तीन धुरंधर खिलाड़ी 

लखनऊ फ्रेंचाइजी का IPL 2022 में  हिस्सा बन सकते हैं यह तीन धुरंधर खिलाड़ी 

क्रिकेट न्यूज डेस्क।।  आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन फ़रवरी में होने वाला है और इस लीग में दो नई टीमों की उससे पहले ही एंट्री हो चुकी है, लखनऊ और अहमदाबाद उन टीमों के नाम हैं। एक तरफ जहाँ अपने तीन-तीन खिलाड़ियों का नाम इन दोनों टीमों ने तय कर लिया है तो वहीं, लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने तो दूसरी तरफ अपने कप्तान का नाम भी तय कर लिया है। तो आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में चलिए आज हम बताते हैं जो आईपीएल 2022 में लखनऊ फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं।
 
केएल राहुल

केएल राहुल अभी तक पंजाब किंग्स के कप्तान थे और पिछले तीन सीजन में उन्होंने पंजाब के लिए शानदार प्रदर्शन भी किया है। साल 2020 के सीजन में केएल राहुल ने कुल 14 मैचों में 670 रन बनाए थे। मौजूद समय में केएल राहुल टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हैं। आईपीएल में तो केएल राहुल का बल्ला आग उगलता है। इस दौरान उनका औसत 55.83 का रहा था।  वहीं, 2021 के सीजन में भी उन्होंने कुल 14 मैचों में 626 रन बनाए थे। इसके साथ ही खबर यह भी है कि वो इस टीम के कप्तान भी हो सकते हैं। ऐसे में अगर केएल राहुल को लखनऊ की टीम मेगा ऑक्शन के जरिये खरीदती है तो वो इस सीजन के महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। इस दौरान उनका औसत 62.60 का रहा था।आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए पंजाब ने केएल राहुल को रिटेन नहीं किया है।  उसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि केएल राहुल लखनऊ की फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं। 

लखनऊ फ्रेंचाइजी का IPL 2022 में  हिस्सा बन सकते हैं यह तीन धुरंधर खिलाड़ी 

ईशान किशन

ईशान किशन लखनऊ को बैलेंस करने में पूरी तरह फिट बैठते हैं।  मुंबई के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। ईशान किशन भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हैं जिसपर लखनऊ की टीम बोली लगा सकती है क्योंकि आईपीएल 2022 के सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन नहीं किया है।  आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर 99 रन है। ईशान किशन के बल्ले से अब तक 121 चौके और 74 छक्के निकल चुके हैं। अब तक कुल 61 मैचों में उन्होंने 28.47 की औसत और 136.34 की शानदार स्ट्राइक रेट से 1452 रन बनाए हैं। उनके नाम 9 अर्धशतक दर्ज हैं। 

युजवेंद्र चहल

आईपीएल 2022 के लिए आरसीबी ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। आईपीएल के पिछले तीन सीजन में चहल ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है। 2020 का सीजन उनके लिए बेहद शानदार रहा था। युजवेंद्र चहल का नाम भी उन खिलाडियों की लिस्ट में शुमार है जिसपर लखनऊ की फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने अभी हाल ही में विजय हज़ारे ट्रॉफी में बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 15 मैचों में कुल 21 विकेट चटकाए थे। ऐसे में लखनऊ की फ्रेंचाइजी भी चहल पर दांव लगा सकती है।

Post a Comment

From around the web