महेंद्र सिंह धोनी की खतरनाक पारी और चेन्नई सुपरकिंग्स के फाइनल में पहुंचने के बाद ट्विटर पर मचा कोहराम

महेंद्र सिंह धोनी की खतरनाक पारी और चेन्नई सुपरकिंग्स के फाइनल में पहुंचने के बाद ट्विटर पर मचा कोहराम

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में हराते हुए फाइनल में जगह बना ली है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (6 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 18* रन) ने अंत में धुआंधार पारी खेलते हुए अंतिम ओवर में टीम को रोमांचक जीत दिलाई। धोनी के अलावा ऋतुराज गायकवाड और रॉबिन उथप्पा ने जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में विकेट चटकाते हुए टीम को वापसी दिलाने का प्रयास किया। अंत में धोनी ने दो गेंद श्रेष रहते चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिला दी।

चेन्नई सुपर किंग्स के IPL 2021 के फाइनल में पहुंचने और एमएस धोनी की तूफानी पारी को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आई:

चेन्नई की शानदार जीत। ऋतुराज की टॉप क्लास इनिंग, क्लासी उथप्पा और धोनी ने दिखाया कि टेंपरामेंट क्यों जरूरी है। पिछले सीजन के बाद क्या शानदार वापसी करते हुए फाइनल में जगह बनाई

IPL वापस वो ही टूर्नामेंट हो गया है जहां सात टीमें चेन्नई के खिलाफ फाइनल खेलने के लिए भिड़ती हैं। कमबैक सुपर किंग्स

क्या शानदार मैच। मुझे दिल्ली की टीम की युवा टीम के लिए बुरा लग रहा है। हार्ड लक और अगले मैच के लिए ऑल द बेस्ट। आज की रात सीएसके के नाम रही। धोनी द फिनिशर ने आगे से टीम को लीड किया। उन्होंने कूल रहते हुए खिलाड़ियों से बेस्ट कराने के लिए प्रेरित किया।

एमएस धोनी, इसके लिए शुक्रिया। क्या चेस था। चेन्नई फाइनल में और अब एमएस धोनी के धोनी के फैंस आराम से सो सकते हैं। 

किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। नाम ही काफी है।
 

Post a Comment

From around the web