शाहरूख खान बताया अंतिम गेंद पर छक्का लगाने का राज, बोले धोनी के इस गुरू ज्ञान की वजह से लगाया सिक्स

शाहरूख खान बताया अंतिम गेंद पर छक्का लगाने का राज, बोले धोनी के इस गुरू ज्ञान की वजह से लगाया सिक्स

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। तमिलनाडु को सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में चैंपियन बनाने वाले शाहरुख खान ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जीवन भर वो आखिरी बॉल पर लगाए गए इस छक्के को नहीं भूल पाएंगे।

शाहरुख़ खान ने जबरदस्त तरीके से छक्का जड़ते हुए टीम को चैंपियन बना दिया। शाहरुख खान ने 15 गेंद पर 33 रनों की पारी खेली और इस दौरान तीन छक्के और एक चौका लगाया। पहले खेलते हुए कर्नाटक की टीम ने 7 विकेट पर 151 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए तमिलनाडु की टीम ने 6 विकेट पर 153 रन बनाकर मैच जीत लिया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मैच में तमिलनाडु ने कर्नाटक को 4 विकेट से हरा दिया। अंतिम गेंद पर शाहरुख खान ने छक्के से टीम को जीत दिलाई। अंतिम गेंद पर तमिलनाडु को जीत के लिए 1 गेंद में 5 रन की जरूरत थी। 

शाहरूख खान बताया अंतिम गेंद पर छक्का लगाने का राज, बोले धोनी के इस गुरू ज्ञान की वजह से लगाया सिक्स

शाहरुख को आईपीएल के दौरान एमएस धोनी से टिप्स मिली थी उन्होंने इसी टिप्स का फायदा उठाया था। शाहरुख खान के ऐसा करने के पीछे एम एस धोनी का हाथ भी है। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया है। 

शाहरुख खान ने धोनी के बारे में बोलते हुए कहा, उस समय तुम अच्छे से हालात को जज कर सकते हो और केवल तुम्हें ही पता है कि लक्ष्य का पीछा करते हुए तुम्हारे दिमाग में क्या चल रहा है। उन्होंने मुझे फिनिशर के रोल के बारे में साफ समझाया था। धोनी ने मुझसे कहा था जो भी तुम करते हो उस पर पूरा भरोसा रखो।  

Post a Comment

From around the web