शाहिद अफरीदी ने लांघ दी बेशर्मी की सारी सीमाऐं, भारतीय सेना का मजाक उडाते किया फोटो पोस्ट, भड़के दानिश कनेरिया ने जमकर दी गालियां

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी जिस तरह के बयान दे रहे हैं, वे शर्मनाक हैं। पहले उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए भारतीय सेना को जिम्मेदार ठहराया और अब सारी हदें पार करते हुए उन्होंने हाथ में चाय लेकर तस्वीर ट्वीट की और लिखा, 'चाय कमाल की होती है।' अफरीदी ने इस फोटो के जरिए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन का मजाक उड़ाया है।
अफरीदी ने पहलगाम के बारे में क्या कहा?
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से अफरीदी लगातार बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि हमले के एक घंटे के भीतर ही उनका मीडिया बॉलीवुड बन गया। भगवान के लिए, हर चीज़ को बॉलीवुड मत बनाओ। मैं हैरान था, लेकिन मुझे उनके बात करने का तरीका पसंद आया। भारत में पटाखे फूटते हैं तो लोग कहते हैं कि पाकिस्तान ने ऐसा किया। कश्मीर में आपके पास 8 लाख की सेना है और यह हुआ। इसका मतलब यह है कि आप बेकार और निकम्मे हैं और लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते।
भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई
पहलगाम आतंकवादी हमले पर अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण शाहिद अफरीदी के यूट्यूब चैनल पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब भारत में कोई भी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का यूट्यूब चैनल नहीं देख सकेगा। इससे पहले भी भारत सरकार कई अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटरों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहिद अफरीदी से पहले शोएब अख्तर, राशिद लतीफ और तनवीर अहमद जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के यूट्यूब चैनल भारत में बैन हो चुके हैं। भारत सरकार ने यह कार्रवाई पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद की है।
दानिश कनेरिया का अफरीदी पर आरोप
पूरे मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने कहा कि शाहिद अफरीदी ने उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मनाने की कोशिश की थी और उनके साथ डिनर करने से भी इनकार कर दिया था। यह उसके लिए बहुत अपमानजनक था। जब वह पाकिस्तान टीम के लिए खेल रहे थे, तो उन पर अपनी शैली बदलने का लगातार दबाव रहता था।