देखिए इतने आलीशान रेस्तरां Nueva के मालिक है विराट कोहली, यहां पार्टी करने आते है बड़े-बड़े सेलिब्रिटी

देखिए इतने आलीशान रेस्तरां Nueva के मालिक है विराट कोहली, यहां पार्टी करने आते है बड़े-बड़े सेलिब्रिटी

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। ​अक्सर सभी क्रिकेटरों का क्रिकेट के अलावा भी बिजनेस होता है और उनकी अलग ही लाइफस्टाइल होती है, इन्ही में से एक आरसीबी और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने खेल के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। विराट कोहली के पास दिल्ली में खुद का एक रेस्तरां भी है जिसका नाम नुएवा है। विराट को यहां से करोड़ों रुपये की कमाई होती है। इस जगह को उन्होंने बहुत ही आलीशान तरीके से बनाया हुआ है। आइए आज आपको दिखाते हैं इस रेस्टोरेंट की एक झलक और है बताते हैं, यहां की सबसे पॉपुलर डिश...

IPL 2021 : RCB Captain Virat Kohli Resturant Nueva, know its Specialties

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली को सालभर में यहां से 9 करोड़ से ज्यादा की कमाई होती है। विराट कोहली का रेस्तरां नुएवा G-6- G-7, F1- F-4,संगम आंगन, मेजर सोमनाथ मार्ग, सेक्टर 9, राम कृष्ण पुरम, नई दिल्ली में स्थित है।

IPL 2021 : RCB Captain Virat Kohli Resturant Nueva, know its Specialties

नुएवा अपने स्वाद और ग्लोबल मेनू के लिए जाना जाता है। जिसमें स्पेशल जापानी डिश (सुशी) के साथ-साथ साउथ अमेरिका का सेविच और पेला शामिल हैं। 
 

IPL 2021 : RCB Captain Virat Kohli Resturant Nueva, know its Specialties

यहां के हैड शेफ माइकल स्वामी हैं। माइकल का नाम भारत के टॉप 50 शेफ में से एक है। वह मशहूर शेफ, फूड एनालिस्ट, राइटर और ट्रैवल फोटोग्राफर हैं। 

IPL 2021 : RCB Captain Virat Kohli Resturant Nueva, know its Specialties

इस रेस्टोरेंट को अभी तक शराब परोसने का लाइसेंस नहीं मिला है। लेकिन यहां मॉकटेल की एक लंबी लिस्ट है। यह रेस्तरां दो भागों में बंटा हुआ है। ग्राउंड फ्लोर पर बार/लाउंज बनाया गया है। यहां आप पूरा खाने के अलावा चाय, कॉफी और दूसरे ड्रिंक्स का मजा भी ले सकते हैं

IPL 2021 : RCB Captain Virat Kohli Resturant Nueva, know its Specialties

इस रेस्तरां में साउथ अमेरिकी डिशेज परोसते हैं जो आपको आसपास के अन्य रेस्तरां में शायद ही कभी मिलेंगे। इसके अलावा यहां के मेनू में, आपको स्पेन, इटली, पुर्तगाल, फ्रांस, जापान और एशियन फूड की भी एक लिस्ट मिलेगी।
 

IPL 2021 : RCB Captain Virat Kohli Resturant Nueva, know its Specialties

यहां शीशे की किचन बनाई गई है। साथ ही सफेद और गोल्ड कलर से इसे सजाया गया है। यहां का क्लासी स्टाइल खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है।
 

IPL 2021 : RCB Captain Virat Kohli Resturant Nueva, know its Specialties

विराट कोहली ने नुएवा में उनके साथी खिलाड़ियों के अलावा कई सेलिब्रिटी भी टेस्टी खाने का स्वाद चखने आते हैं। यहां अक्सर आईपीएल के बाद या अन्य दिनों में कोहली अपने फ्रेंड्स के साथ पार्टी करते हैं।

Post a Comment

From around the web