जब पुलवामा अटैक के बाद केक काटने से कर दिया था इनकार, क्या आज जन्मदिन मनाएंगे सचिन

जब पुलवामा अटैक के बाद केक काटने से कर दिया था इनकार, क्या आज जन्मदिन मनाएंगे सचिन

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 51 साल के हो गए हैं। दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक हर साल 24 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन मनाते हैं। हालांकि, उनके 51वें जन्मदिन से दो दिन पहले 22 अप्रैल को देश में एक ऐसी घटना घटी, जिसने सचिन तेंदुलकर को भी स्तब्ध कर दिया। सचिन के जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई।

पहलगाम की इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सचिन तेंदुलकर ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना दुख व्यक्त किया है। ऐसे में सवाल यह है कि जब देश इतने दुख की घड़ी में है तो क्या सचिन तेंदुलकर अपना जन्मदिन मनाएंगे? आपको बता दें कि सचिन देश के आइकॉन हैं। इससे पहले भी जब 2019 में पुलवामा हमला हुआ था, तब उन्होंने 24 फरवरी को अपने पहले वनडे में दोहरा शतक लगाने की सालगिरह के मौके पर केक नहीं काटा था। ऐसे में माना जा रहा है कि सचिन इस दुख की घड़ी में अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।


सचिन तेंदुलकर वायु सेना में अधिकारी हैं।
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर का भारतीय सेना से भी खास रिश्ता है। सचिन तेंदुलकर ने भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन का पद संभाला है। उन्हें 2010 में ग्रुप कैप्टन का मानद पद दिया गया। सचिन बिना किसी विमानन पृष्ठभूमि के ग्रुप कैप्टन के रूप में नियुक्त होने वाले पहले भारतीय नागरिक हैं। इतना ही नहीं सचिन सुखोई जैसे लड़ाकू विमान भी उड़ा चुके हैं।

Post a Comment

Tags

From around the web