ऋषभ पंत एक झटक में छोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे, बस करना होगा ये काम

ऋषभ पंत एक झटक में छोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे, बस करना होगा ये काम

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बुधवार से बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं। लीड्स में हार के बाद भारत को वापसी के लिए यह टेस्ट हर हाल में जीतना होगा। हालांकि बर्मिंघम में टीम इंडिया का पिछला रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने आठ में से सात मैच गंवाए हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। हालांकि शुभमन गिल अगला टेस्ट जीतकर इस मैदान पर जीत दर्ज करने वाले पहले कप्तान बनना चाहेंगे। टीम को एक बार फिर ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें होंगी। भारत ने जब आखिरी बार इस मैदान पर खेला था तो पंत ने शतक लगाया था। 2022 में खेले गए उस मैच में पंत ने पहली पारी में 146 और दूसरी पारी में 57 रन बनाए थे। अब उनसे फिर शतक लगाने की उम्मीद है। अगर वह अगले टेस्ट में शतक लगाते हैं तो वह दो अलग-अलग मौकों पर विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे। तब उनसे आगे सिर्फ राहुल द्रविड़ होंगे। दरअसल पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में अब तक कुल पांच शतक लगाए हैं। पंत ने इनमें से चार शतक इंग्लैंड की धरती पर और एक भारतीय धरती पर लगाया है। अगर वह शतक लगाते हैं तो द्रविड़ के बाद इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल वह सचिन और दिलीप वेंगसरकर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। तीनों ने इंग्लैंड की धरती पर चार-चार शतक लगाए हैं। शतक लगाते ही पंत सचिन को पीछे छोड़ देंगे। द्रविड़ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने इंग्लैंड में सबसे ज्यादा छह शतक लगाए हैं। पंत अगर दोनों पारियों में शतक लगाते हैं तो वह द्रविड़ की बराबरी कर लेंगे। दो और शतक लगाकर पंत के पास इस सीरीज में द्रविड़ से आगे निकलने का भी मौका है। इंग्लैंड में सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय
खिलाड़ी मैच रन औसत शतक
राहुल द्रविड़ 13 1376 68.80 6
ऋषभ पंत 10 808 42.52 4
सचिन तेंदुलकर 17 1575 54.31 4
दिलीप वेंगसरकर 13 960 48.00 4
सौरव गांगुली 9 915 65.35 3
केएल राहुल 10 793 39.65 3
एम. अजहरुद्दीन 9 625 41.66 2
सुनील गावस्कर 16 1152 41.14 2
विराट कोहली 17 1096 33.21 2
विजय मर्चेंट 6 527 47.90 2
रवि शास्त्री 9 503 33.53 2

नहीं इतना ही नहीं, शतक लगाते ही पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन जाएंगे। इस मामले में वे मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी कर लेंगे। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू और इंग्लैंड में मिलाकर पांच शतक लगाए हैं। वे कोहली, पुजारा और वेंगसरकर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। शतक लगाते ही उनके छह शतक हो जाएंगे और वे अजहरुद्दीन की बराबरी कर लेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों में द्रविड़ और सचिन शीर्ष पर हैं। दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ सात-सात शतक लगाए हैं। पंत के पास इनसे भी आगे निकलने का मौका है। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय
खिलाड़ी मैच रन उच्चतम स्कोर औसत शतक
राहुल द्रविड़ 21 1950 217 60.93 7
सचिन तेंदुलकर 32 2535 193 51.73 7
मोहम्मद अजहरुद्दीन 15 1278 182 58.09 6
विराट कोहली 28 1991 235 42.36 5
ऋषभ पंत 13 1033 146 46.95 5
चेतेश्वर पुजारा 27 1778 206* 39.51 5
दिलीप वेंगसरकर 26 1589 157 42.94 5
सुनील गावस्कर 38 2483 221 38.20 4
केएल राहुल 14 1134 199 43.61 4
रोहित शर्मा 14 1147 161 47.79 4
रवि शास्त्री 20 1026 187 38.00 4
गुंडप्पा विश्वनाथ 30 1880 222 37.60 4

ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाजों की सूची में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 11 शतक लगाए। दूसरे और तीसरे स्थान पर भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड में आठ और पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने इंग्लैंड में सात शतक लगाए हैं। इसके बाद विदेशी बल्लेबाजों में राहुल द्रविड़ (6 शतक), वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज (6 शतक), ऑस्ट्रेलिया के विलियम बार्डस्ले (5 शतक) और एलन बॉर्डर (5 शतक) शामिल हैं। वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ, वेस्टइंडीज के सर गैरी सोबर्स और ऑस्ट्रेलिया के मार्क टेलर ने भी इंग्लैंड में पांच-पांच शतक लगाए हैं। इंग्लैंड में सबसे ज़्यादा शतक (कुल मिलाकर)
खिलाड़ी मैच रन औसत शतक
डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) 19 2674 102.84 11
राहुल द्रविड़ (भारत) 13 1376 68.80 6
गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज) 19 1570 56.07 6
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 23 2334 54.27 8
एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) 25 2082 65.06 5
विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) 24 2057 64.28 5
ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) 12 1355 67.75 5
गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज) 21 1820 53.52 5
मार्क टेलर (ऑस्ट्रेलिया) 18 1584 52.80 5

Post a Comment

Tags

From around the web