अब इस टूर्नामेंट में सूर्या-दुबे बरपायेंगे चौके-छक्कों का कहर, चैंपियन टीम में मिली जगह

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क ।। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज 4-1 से अपने नाम की। सूर्या लगातार भारत के लिए अच्छी कप्तानी कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव मुंबई टीम में शामिल हो गए हैं। सूर्या और शिवम दुबे को क्वार्टर फाइनल मैच के लिए मुंबई टीम में शामिल किया गया है।
हरियाणा और मुंबई के बीच मैच
क्वार्टर फाइनल मैच हरियाणा और मुंबई के बीच खेला जाएगा। मुंबई ने इस मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव की टीम में एंट्री हुई है। दोनों खिलाड़ी अपने घरेलू मैच मुंबई में खेलते हैं। लेकिन दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल होने के कारण आखिरी मैच नहीं खेल सके थे। हालाँकि, दुबे ने जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मुंबई का प्रतिनिधित्व किया। रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल भी जम्मू के खिलाफ मुंबई के लिए खेले। हालाँकि, मुंबई को यह मैच हारना पड़ा। हालाँकि, मुंबई ने मेघालय के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम
अजिंक्य रहाणे, आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद, हार्दिक तमोर, सूर्यांश शेड़गे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रोस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर और हर्ष तन्ना।
मुंबई का शानदार प्रदर्शन
इस सत्र में रणजी ट्रॉफी में मुंबई का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम को केवल जम्मू एवं कश्मीर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने बड़ौदा, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, ओडिशा, सर्विसेज के खिलाफ मजबूत जीत हासिल की। मुंबई ने मेघालय पर एक पारी और 456 रनों से सनसनीखेज जीत दर्ज की। सिद्धेश लाड ने अब तक मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। अब तक उनके बल्ले से 518 रन निकले हैं।