इन 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों की नीता अंबानी ने मुंबई इंडियंस में कराई एंट्री, तो KKR में शाहरुख खान ने भी इस   खिलाड़ी को किया शामिल

इन 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों की नीता अंबानी ने मुंबई इंडियंस में कराई एंट्री, तो KKR में शाहरुख खान ने भी इस   खिलाड़ी को किया शामिल

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। आईपीएल 2023 का 16वां संस्करण 31 मार्च से शुरू हो रहा है। सबसे महंगी और लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि आईपीएल का पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जो भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान कर सकती है। क्योंकि आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और शाहरुख की टीम ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी.

मुंबई इंडियंस में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री

इन 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों की नीता अंबानी ने मुंबई इंडियंस में कराई एंट्री, तो KKR में शाहरुख खान ने भी इस   खिलाड़ी को किया शामिल

आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने कुछ ऐसा किया है जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल मुंबई इंडियंस ने दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। MI ने हमद आजम और अहसान आदिल को अपने साथ जोड़ा है। 2008 के बाद यह पहली बार है जब किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है, तो जैसे ही यह खबर फैली, यह जंगल की आग की तरह फैल गई।

पाकिस्तानी खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे

आपको बता दें कि आईपीएल की तर्ज पर जल्द ही अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट शुरू हो रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस लीग में एमआई न्यूयॉर्क नाम की टीम को भी खरीदा है। इस टीम के लिए दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदा गया है। ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ मेजर क्रिकेट लीग में खेलते नजर आएंगे।

इन 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों की नीता अंबानी ने मुंबई इंडियंस में कराई एंट्री, तो KKR में शाहरुख खान ने भी इस   खिलाड़ी को किया शामिल

आईपीएल के साथ-साथ इस लीग में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल से प्रतिबंधित कर दिया गया था। उसके बाद से कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेला है। जैसे-जैसे दुनिया भर में टी-20 लीग की संख्या बढ़ रही है, आईपीएल की टीमें भारत के अलावा अन्य देशों की लीग टीमें खरीद रही हैं।

यूएई टी20 लीग में ज्यादातर टीमें और साउथ अफ्रीका टी20 लीग में सभी टीमें आईपीएल मालिकों की हैं और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की यहां एंट्री तक नहीं है. ऐसे में अमेरिका में शुरू हो रही मेजर क्रिकेट लीग में मौका मिलना पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है।

Post a Comment

From around the web