MS Dhoni देख रहे थे शाहरूख खान की बैटिंग, देखिए कैसे आखिरी ओवर में शाहरुख ने धोनी स्टाइल में किया मैच फिनिश

MS Dhoni देख रहे थे शाहरूख खान की बैटिंग, देखिए कैसे आखिरी ओवर में शाहरुख ने धोनी स्टाइल में किया मैच फिनिश

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। सैयद मुश्ताक अली के फाइनल में तमिलनाडु ने कर्नाटक को 4 विकेट से हरा दिया। आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में शाहरुख खान ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। तमिलनाडु की टीम रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी है। वह सैयद मुश्ताक अली में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन गई। उसने इस मामले में कर्नाटक, बड़ौदा और गुजरात (2-2 खिताब) को पीछे छोड़ा। कर्नाटक की टीम तीसरी बार फाइनल खेल रही थी। उसे पहली बार खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। 

शाहरख ने धोनी स्टाइल में फिनिश किया
तमिलनाडु की जीत के हीरो रहे शाहरुख खान जिन्होंने 15 गेंदों पर 33 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में शाहरुख ने 1 चौका और तीन छक्के जड़े। उन्होंने 220 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर अपनी टीम को तीसरी बार मुश्ताक अली का फाइनल जिता दिया। शाहरुख ने तमिलनाडु के लिए फिनिशर का रोल प्ले किया। उनकी इस बैटिंग को पूर्व भारतीय कप्तान और दुनिया के महान फिनिशरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी भी देख रहे थे।

धोनी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
तमिलनाडु ने सैयद मुश्ताक अली के फाइनल में तमिलनाडु की जीत के बाद धोनी की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी फॉर्मल वियर में खड़े हैं और उनके सामने लगी टीवी में तमिलनाडु-कर्नाटक का मुकाबला चल रहा है। क्रीज पर शाहरुख खान बल्लेबाजी कर रहे हैं।

आखिरी चार ओवरों का रोमांच

MS Dhoni देख रहे थे शाहरूख खान की बैटिंग, देखिए कैसे आखिरी ओवर में शाहरुख ने धोनी स्टाइल में किया मैच फिनिश

https://twitter.com/i/status/1462724664195633152
 
आखिरी चार ओवर में जीत के लिए तमिलनाडु को 55 रन बनाने थे। 17वें ओवर में दर्शन ने 19 रन दिए।
18वें ओवर में तमिलनाडु की टीम ने सिर्फ 6 रन बनाए।
अब दो ओवर में 30 रन बनाने थे। 19वें ओवर में 14 रन बने।
आखिरी ओवर में तमिलनाडु को जीत के लिए 16 रन बनाने थे। साई किशोर ने इस ओवर में चौके से शुरुआत की।
आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। शाहरुख ने लेग साइड में लंबा छक्का लगाकर टीम को चैंपियन बना दिया।

आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन
आखिरी ओवर में तमिलनाडु को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। आखिरी ओवर करने आए प्रतीक जैन के सामने थे साई किशोर वहीं दूसरी छोर पर शाहरुख खान थे।

पहली गेंद – 4 रन
दूसरी गेंद – 1 रन
तीसरी गेंद – वाइड
तीसरी गेंद – 1 रन
चौथी गेंद – 1 रन
5वीं गेंद – वाइड
5वीं गेंद – 2 रन
छठी गेंद – 6

Post a Comment

From around the web