ICC हॉल ऑफ फेम में जगह मिलने के बाद MS Dhoni का आया इमोशनल रिएक्शन, इस बात को लेकर दिया बड़ा बयान 

ICC हॉल ऑफ फेम में जगह मिलने के बाद MS Dhoni का आया इमोशनल रिएक्शन, इस बात को लेकर दिया बड़ा बयान

आईसीसी हॉल ऑफ फेम में कुल 7 क्रिकेटरों को शामिल किया गया है, जिसमें से पांच पुरुष और दो महिलाएं हैं। इस सूची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं। धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है और उन्होंने अपनी कप्तानी में कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप 2007, आईसीसी वनडे विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीती है। उन्होंने बल्लेबाजी में भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं। आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने एक शानदार संदेश दिया।

एमएस धोनी का संदेश

आईसीसी के माध्यम से महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, 'आईसीसी हॉल ऑफ फेम में अपना नाम देखकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इससे दुनिया भर के सभी खिलाड़ियों को बहुत प्रोत्साहन मिलता है, चाहे वे किसी भी दौर से हों। जब आपका नाम सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ जुड़ता है तो वाकई बहुत सम्मानित महसूस होता है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है और मैं इसे हमेशा याद रखूंगा।' महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

धोनी के अलावा ये दिग्गज भी हुए शामिल

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ओपनर हाशिम अमला का नाम भी ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर मैथ्यू हेडन को भी इसमें जगह मिली है। हेडन ने कभी टेस्ट में सबसे ज्यादा 380 रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान ग्रीम स्मिथ भी इसमें शामिल हो गए हैं। स्मिथ को 22 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी सौंपी गई थी। इसमें शामिल 5वें और आखिरी पुरुष खिलाड़ी न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी हैं।

दो महिला क्रिकेटर पाकिस्तान और इंग्लैंड से हैं। पाकिस्तान की पूर्व कप्तान मीर को ICC हॉल ऑफ फेम में जगह मिली है। सना इस लिस्ट में शामिल होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर सारा टेलर ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। इन दोनों खिलाड़ियों ने महिला क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोग इन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं।

Post a Comment

Tags

From around the web