1000 से ज्यादा विकेट, 1000 महिलाओं से शारिरिक संबंध, जानिए शेन वॉर्न की करोड़ों की दौलत का कौन बना वारिस

s

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क ।। दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में शुमार शेन वॉर्न को इस दुनिया को छोड़े हुए आज तीन साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन (4 मार्च) साल 2022 में उनका दिल का दौरा पड़ने से थाईलैंड में निधन हो गया था। वॉर्न की अचानक हुई मौत ने ना सिर्फ क्रिकेट जगत बल्कि पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले शेन वॉर्न निजी जिंदगी में काफी रंगीन मिजाज के थे, और यही वजह थी कि उनकी 10 साल पुरानी शादी भी टूट गई थी। शेन वॉर्न को लेकर एक दावा किया जाता था कि उनके एक हजार महिलाओं के साथ संबंध थे।

सिमोन कैलाहन से टूटी थी 10 साल की शादी
शेन वॉर्न का जन्म 13 सितंबर 1969 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। उन्होंने साल 1995 में सिमोन कैलाहन से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हुए, जिनमें दो बेटियां समर और ब्रूक और एक बेटा जैक्सन वॉर्न शामिल हैं। हालांकि, 10 साल बाद साल 2005 में शेन वॉर्न और सिमोन का तलाक हो गया था। कहा जाता है कि सिमोन को एशेज सीरीज से ठीक पहले यह पता चला कि वॉर्न का किसी अन्य महिला से अफेयर चल रहा था। शेन वॉर्न का नाम उस वक्त लॉरा सेयर्स और केरी कॉलिमोर जैसी महिलाओं से जुड़ा था। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे।

1 हजार महिलाओं संग संबंध का दावा
शेन वॉर्न के रंगीन मिजाज की कहानी उनके करियर से कहीं ज्यादा चर्चित रही। साल 2006 में पत्रकार पॉल बैरी ने अपनी किताब स्पून आउट में एक चौंकाने वाला दावा किया था। उन्होंने लिखा था, "शेन वॉर्न ने 1000 महिलाओं से संबंध बनाए थे, लेकिन वह केवल 5 बार ही पकड़े गए थे।" बैरी ने यह दावा वॉर्न के एक करीबी सूत्र के हवाले से किया था, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई थी।

एलिजाबेथ हर्ले के साथ अफेयर और तलाक
2011 में वॉर्न का नाम ब्रिटिश एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले से जुड़ा था। एलिजाबेथ का अरुण नायर से तलाक हो चुका था और फिर वॉर्न और एलिजाबेथ ने सगाई कर ली थी। हालांकि, कुछ ही समय बाद खबरें आईं कि वॉर्न का अफेयर ब्रिटिश पॉर्न स्टार क्लो कॉरैड के साथ भी था। इसके बाद एलिजाबेथ और वॉर्न का रिश्ता भी टूट गया।

s

शेन वॉर्न की करोड़ों की दौलत का बंटवारा
शेन वॉर्न अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार और अरबों की दौलत छोड़कर गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लगभग 171 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे। उनकी मौत के बाद, विक्टोरिया की सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला लिया कि उनकी संपत्ति को उनके तीनों बच्चों—जैक्सन, ब्रूक और समर—में 31-31 प्रतिशत बांट दिया जाएगा। बाकी की संपत्ति उनके भाई की फैमिली को दी गई थी।

शेन वॉर्न का क्रिकेट करियर
शेन वॉर्न ने अपने करियर में कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने 145 टेस्ट मैचों में कुल 708 विकेट चटकाए थे, और वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने। वनडे में उन्होंने 194 मुकाबले खेलते हुए 293 विकेट झटके थे। इसके अलावा, शेन वॉर्न ने आईपीएल में भी भाग लिया था, जहां उन्होंने 55 मैचों में 57 विकेट हासिल किए थे।

शेन वॉर्न का योगदान क्रिकेट की दुनिया में अनमोल रहेगा। उनका नाम हमेशा सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में लिया जाएगा, और उनके करियर और रंगीन जिंदगी की यादें हमेशा क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में ताजा रहेंगी।

Post a Comment

Tags

From around the web