IPL में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट

IPL में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट

क्रिकेट न्यूज डेस्क, जयपुर।। अप्रैल 2008 में विश्व की सबसे बड़ी लीग IPL की शुरुआत हुई थी। इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन चल रहा है और कई शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं। फैंस हमेशा से ही हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखना चाहते हैं। टी20 फॉर्मेट में बल्लेबाजों का वर्चस्व देखने को मिला है और 200 का स्कोर विनिंग स्कोर नहीं कहा जा सकता है। आईपीएल के पहले ही मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 222-3 का स्कोर बनाया था, जिसमें ब्रैडन मैकलम ने शतकीय पारी खेली थी। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम है, उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 263-5 का स्कोर खड़ा किया था।

IPL में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट

अभी तक आरसीबी ने ही सबसे ज्यादा बार आईपीएल इतिहास में 200 से ज्यादा का आंकड़ा पार किया है, तो दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे कम बार आईपीएल में 200 का आंकड़ा पार किया है।
अब आइए नजर डालते हैं आईपीएल में किन टीमों ने कितनी बार 200 का स्कोर बनाया है

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (20 बार)

आईपीएल इतिहास में भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अभी तक एक बार भी खिताब पर कब्जा नहीं कर पाई है, लेकिन आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 का स्कोर उन्होंने ही बनाया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक 20 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। उनका सबसे बड़ा स्कोर 263-5 है, जोकि उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बैंगलोर में बनाया था। इस मैच में क्रिस गेल (175*) ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी भी खेली थी।

चेन्नई सुपर किंग्स (19 बार)

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 19 बार 200 से ज्यादा स्कोर बनाया है। चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे बड़ा स्कोर 246-5 है, जोकि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 अप्रैल 2010 में चेन्नई में बनाया था। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे पहले 200 का आंकड़ा 2008 में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में अपने पहले ही मुकाबले में पार किया था। उस मैच में सीएसके ने 240-5 का स्कोर बनाया था।

 मुंबई इंडियंस (16 बार)

आईपीएल का खिताब 5 बार जीत चुकी मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक 16 बार 200 का आंकड़ा पार किया है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहली बार 200 का स्कोर 23 अप्रैल 2008 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 202 -7 का स्कोर बनाया था।

पंजाब किंग्स (15 बार)

पंजाब किंग्स भी अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन उन्होंने 15 बार 200 का आंकड़ा पार किया है। पंजाब किंग्स ने सबसे पहली बार 200 से ज्यादा का स्कोर अपने पहले ही मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 207-4 का स्कोर बनाया, लेकिन इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स का आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 232-2 है, जोकि उन्होंने 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ धर्मशाला में बनाया था।

कोलकाता नाइटराइडर्स (13 बार)

दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 13 बार 200 का आंकड़ा पार किया है। केकेआर ने सबसे पहले 2008 में आईपीएल इतिहास के पहले ही मुकाबले में 200 का आंकड़ा पार किया था और बैंगलोर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 222-3 का स्कोर बनाया था। आईपीएल इतिहास में उनका सबसे बड़ा स्कोर 245-6 है ,जोकि उन्होंने 2018 में किंग्स XI पंजाब के खिलाफ इंदौर में बनाया था।

#) सनराइजर्स हैदराबाद (12 बार)

2016 में आईपीएल का खिताब पहली बार जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2013 में किया था और इतने कम सीजन में उन्होंने 12 बार 200 का स्कोर पार किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे पहले मई 2014 में 205-5 का स्कोर किंग्स XI पंजाब के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा आईपीएल इतिहास में उनका सबसे बड़ा स्कोर 231-2 है, जोकि उन्होंने 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मार्च 2019 में बनाया था।

#) राजस्थान रॉयल्स (11 बार)


आईपीएल के पहले सीजन की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक 11 बार 200 का आंकड़ा पार किया है। राजस्थान ने सबसे पहली बार अप्रैल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ बनाया था, उस मैच में उन्होंने 217/7 का स्कोर खड़ा किया। इसके अलावा उनका आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर 226/6 है, जोकि उन्होंने किंग्स XI पंजाब के खिलाफ 2020 में शारजाह में बनाये और रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करके जीत हासिल की थी।

#) दिल्ली कैपिटल्स (7 बार)

दिल्ली कैपिटल्स (पहले डेयरडेविल्स) भी अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। दिल्ली की टीम ने अभी तक सबसे कम 7 बार 200 का स्कोर बनाया है। दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले 2011 में किंग्स XI पंजाब के खिलाफ अप्रैल 2011 में 231-4 का स्कोर बनाया था।

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का बेस्ट स्कोर यह ही है। दिल्ली कैपिटल्स ने 7 में से 4 बार 200 का आंकड़ा अपने होम ग्राउंड दिल्ली में ही पार किया है।

Post a Comment

From around the web