IPL इतिहास में हर सीजन सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 

IPL इतिहास में हर सीजन सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

आईपीएल इतिहास के पहले ही मुकाबले में ब्रेडन मैकलम ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए टूर्नामेंट को शानदार शुरुआत दिलाई। इसे विश्व की सबसे बड़ी लीग बनाने में इस पारी का बड़ा हाथ है और फैंस भी ऐसी ही पारियां देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। हर सीजन में कई तूफानी पारी देखने को मिलती है और इसी वजह से कई रिकॉर्ड बनते और टूटते भी हैं। आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है, उन्होंने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों में यह रिकॉर्ड बनाया था।

IPL इतिहास में हर सीजन सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

अब आइए नजर डालते हैं हर सीजन किस खिलाड़ी ने लगाया सबसे तेज अर्धशतक:

1- 2008: यूसुफ पठान, 21 गेंद (राजस्थान रॉयल्स) vs डेक्कन चार्जर्स (हैदराबाद, 24 अप्रैल 2008)

2- 2009: एडम गिलक्रिस्ट, 17 गेंद (डेक्कन चार्जर्स) vs दिल्ली कैपिटल्स (सेंचुरियन, 22 मई 2009)

3- 2010: रॉबिन उथप्पा, 19 गेंद (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) vs पंजाब किंग्स (बैंगलोर, 16 मार्च 2010)

4- 2011: पॉल वल्थाटी, 23 गेंद (पंजाब किंग्स) vs चेन्नई सुपर किंग्स (मोहाली, 13 अप्रैल 2011)

5- 2012: ओवेस शाह, 19 गेंद (राजस्थान रॉयल्स) vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (बैंगलोर, 15 अप्रैल 2012)

6- 2013: क्रिस गेल, 17 गेंद (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) vs पुणे वॉरियर्स इंडिया (बैंगलोर, 23 अप्रैल 2013)

7- 2014: यूसुफ पठान, 15 गेंद (कोलकाता नाइटराइडर्स) vs सनराइजर्स हैदराबाद (कोलकाता, 24 मई 2014

8- 2015: हरभजन सिंह, 19 गेंद (मुंबई इंडियंस) vs पंजाब किंग्स (मुंबई, 12 अप्रैल 2015)

9- 2016: क्रिस मॉरिस, 17 गेंद (दिल्ली कैपिटल्स) vs गुजरात लायंस (दिल्ली, 27 अप्रैल 2016)

10- 2017: सुनील नारेन, 15 गेंद (कोलकाता नाइटराइडर्स) vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (बैंगलोर, 7 मई 2017)

11- 2018: केएल राहुल, 14 गेंद (पंजाब किंग्स) vs दिल्ली कैपिटल्स (मोहाली, 8 अप्रैल 2018)

12- 2019: हार्दिक पांड्या, 17 गेंद (मुंबई इंडियंस) vs कोलकाता नाइटराइडर्स (कोलकाता, 28 अप्रैल 2019)

13- 2020: निकोलस पूरन, 17 गेंद (पंजाब किंग्स) vs सनराइजर्स हैदराबाद (दुबई, 8 अक्टूबर 2020)

14- 2021: ईशान किशन, 16 गेंद (मुंबई इंडियंस) vs सनराइजर्स हैदराबाद (अबूधाबी, 8 अक्टूबर 2021)

 

Post a Comment

From around the web