MI vs GT: गुजरात ने क्वालिफायर-2 में मुंबई को 62 रन से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह
May 27, 2023, 00:04 IST

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क !! आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। अब टॉस में देरी हो सकती है। साथ ही कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा मैदान में उतरेंगे।
मोहित शर्मा ने झटके 4 विकेट
मोहित शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी। मुंबई का 9वां विकेट पीयूष चावला के रूप में गिरा है। मोहित शर्मा ने अपना चौथा विकेट हासिल किया।
टिम डेविड भी लौटे पवेलियन
राशिद खान ने टिम डेविड को भेजा पवेलियन। इसके साथ ही मुंबई को सातवां झटका लगा है। इस दौरान डेविड ने 2 रन बनाए।
मोहित शर्मा ने एक ओवर में पलटी बाजी
मुंबई की तरफ से गुजरात के सामने सूर्या अर्धशतक लगाकर दीवार बने थे. लेकिन मोहित शर्मा ने एक ही ओवर में बाजी पलट दी है. उन्होंने पहले स्काई को अपना शिकार बनाया और फिर विष्णु विनोद क पवेलियन भेज दिया.
मुंबई इंडियंस को चौथा झटका
मुंबई इंडियंस को कैमरून ग्रीन के रूप में चौथा झटका लगा है। ग्रीन को जोशुआ लिटिल ने पवेलियन भेजने का काम किया। वहीं ग्रीन ने इस दौरान 20 गेंद में 30 रन बनाए।
राशिद खान ने तिलक पर लगाया ब्रेक
मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ताबड़तोड़ बैटिंग करते नजर आ रहे थे. लेकिन राशिद खान ने उन्हें अपने पंजे में फंसा लिया है. मुंबई को 72 रन पर तीसरा झटका लगा है.
कैमरन ग्रीन के कोहनी में लगी गेंद
नेहाल वढेरा के विकेट के बाद कैमरन ग्रीन के कोहनी में गेंद लगी है. जिसके चलते वह रिटायर हो चुके हैं. उनके स्थान पर सूर्यकुमार यादव की एंट्री हो चुकी है.
मुंबई की खराब शुरुआत
मुंबई इंडियंस ने गुजरात के खिलाफ 234 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहला विकेट गंवा दिया है। उसे पहला झटका मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में दिया। शमी ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे नेहल वधेरा को आउट कर दिया। वधेरा का कैच विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा ने लिया। उन्होंने तीन गेंद पर चार रन बनाए। फिलहाल रोहित शर्मा और कैमरन ग्रीन क्रीज पर हैं।
मुंबई को पहला झटका
ईशान किशन के स्थान पर आए नेहाल वढेरा को मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है. रोहित शर्मा पर अब बड़ी जिम्मेदारी है.
रोहित के साथ नेहाल वढेरा ने की शुरुआत
मुंबई की तरफ से ईशान किशन पहली पारी में इंजरी का शिकार हुए. जिसके बाद ओपनर के तौर पर नेहाल वढेरा मैदान में उतरे हैं. मुंबई के सामने 234 रन का विशाल लक्ष्य है.
मुंबई को मिला मुश्किल लक्ष्य
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 234 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंद की पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए। गिल का चार मैचों में यह तीसरा शतक है। उन्होंने लीग राउंड के आखिरी दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। वह रिटायर्ट आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। ऋद्धिमान साहा ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। राशिद खान दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल और पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिए।
शुभमन गिल आउट होकर पवेलियन लौटे
शुभमन गिल 60 गेंद पर 129 रन बनाकर आउट हुए। 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आकाश मधवाल ने उन्हें आउट किया। मधवाल ने गिल को टिम डेविड के हाथों कैच कराया। गिल ने अपनी पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए।
गिल के बाद हार्दिक पंड्या ने लिया जिम्मा
शुभमन गिल के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या और साईं सुदर्शन ने गुजरात को बड़े स्कोर की तरफ पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है. साईं सुदर्शन अपने अर्धशतक से महज 7 रन दूर हैं.
बाहर गए ईशान किशन
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 16वें ओवर की समाप्ति के बाद चोटिल हो गए। वह मैदान पर क्रिस जॉर्डन से टकरा गए। जॉर्डन की कोहनी किशन के आंख में लग गई। ईशान इसके बाद मैदान से बाहर हो गए। उनके स्थान पर विष्णु विनोद विकेटकीपिंग कर रहे हैं।
शुभमन गिल की आतिशबाजी पर नहीं लग रहा ब्रेक
मुंबई के खिलाफ शतक ठोकने के बावजूद शुभमन गिल की तरफ से चौकों और छक्कों की आतिशबाजी जारी है. गिल 54 गेंद में 121 रन पर 6 चौके और 10 छक्कों लगाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
शुभमन गिल ने लगाया अर्धशतक
शुभमन गिल ने इस सीजन में अपना पांचवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 32 गेंद पर पचास रन पूरे किए। गुजरात ने 10 ओवर में एक विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। गिल 34 गेंद पर 57 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अब तक तीन चौके और तीन छक्के लगाए। साई सुदर्शन ने 10 गेंद पर एक चौके की मदद से 13 रन बनाए हैं।
शुभमन गिल ने उड़ाए मुंबई के परखच्चे
गुजरात के इन फॉर्म बैटर शुभमन गिल ने अपनी आतिशी पारी से मुंबई के परखच्चे उड़ा दिए हैं. पिछले 17 गेंद में गिल ने 50 रन ठोक शतक के करीब पहुंच गए हैं.
शुभमन गिल ने ठोकी शानदार फिफ्टी
मुंबई के सामने शुभमन गिल दीवार बनकर खड़े हो गए हैं. उन्होंने एक और आतिशी अर्धशतक ठोक दिया है. गिल की पारी की बदौलत टीम ने 10 ओवर में 90 रन का आंकड़ा छू लिया है.