IPL 2023 "GT vs MI" गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड आंकड़े

आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालीफायर (IPL 2023 Qualifier 2) गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या आमने-सामने होंगे, जिन्होंने कई साल मुंबई इंडियंस के लिए साथ में क्रिकेट खेला। आइए जानते हैं मुंबई और गुजरात के हेड टू हेड आंकड़े।
गुजरात टाइटंस पिछले साल से ही आईपीएल में आई है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने पहले साल में ही खिताब अपने नाम कर लिया था। इस बार (आईपीएल 2023) भी टीम ने ग्रुप चरण के बाद अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। टीम को क्वालीफायर 1 में सीएसके के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जिससे उसे क्वालीफायर 2 में फिर से फाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा। मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजाइंट्स को बाहर कर खिताबी मुकाबले के करीब पहुंच गई।
आईपीएल 2023 क्वालीफायर 2: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
मैच नंबर 73
दिनांक 26/05/2023
समय शाम 7:30 बजे आईएसटी
स्थान नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद
जीटी बनाम एमआई हेड टू हेड: हेड टू हेड आँकड़े
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं। इनमें से गुजरात टाइटंस ने 1 जबकि मुंबई इंडियंस ने 2 बार जीत हासिल की है। बेशक मुंबई का हेड टू हेड रिकॉर्ड बेहतर है लेकिन गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर काफी खतरनाक होगी। पिछले साल गुजरात टाइटंस ने इसी मैदान पर आईपीएल का फाइनल जीता था।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस ने ग्रुप स्टेज में 14 मैच खेले, जिसमें से उसने 10 जीते और 4 हारे। मुंबई इंडियंस किस्मत से प्लेऑफ में पहुंच गई, अगर आरसीबी अपना आखिरी मैच जीत जाती तो मुंबई बाहर हो जाती लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुंबई ने एलिमिनेटर में 81 रनों की भारी जीत दर्ज करके गुजरात को डरा दिया होगा। मुंबई ने ग्रुप स्टेज में 14 में से 8 मैच जीते थे।
गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में नरेंद्र मोदी क्रिकेट ग्राउंड पर कुल 7 मैच खेले, जिनमें से 4 बार उसे जीत मिली। गुजरात को ग्रुप स्टेज में कुल 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें से 3 मैच इसी मैदान पर खेले गए थे। इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने एक मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला था। उसमें गुजरात टाइटंस ने 55 रन से बड़ी जीत दर्ज की।