GT vs MI Qualifier 2 LIVE: शुभमन गिल का तूफानी शतक, गुजरात ने मुंबई को दिया 234 का टार्गेट
 

c

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क !!  आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। अब टॉस में देरी हो सकती है। साथ ही कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा मैदान में उतरेंगे।

शुभमन गिल आउट होकर पवेलियन लौटे
शुभमन गिल 60 गेंद पर 129 रन बनाकर आउट हुए। 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आकाश मधवाल ने उन्हें आउट किया। मधवाल ने गिल को टिम डेविड के हाथों कैच कराया। गिल ने अपनी पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए।

गिल के बाद हार्दिक पंड्या ने लिया जिम्मा
शुभमन गिल के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या और साईं सुदर्शन ने गुजरात को बड़े स्कोर की तरफ पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है. साईं सुदर्शन अपने अर्धशतक से महज 7 रन दूर हैं.

बाहर गए ईशान किशन
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 16वें ओवर की समाप्ति के बाद चोटिल हो गए। वह मैदान पर क्रिस जॉर्डन से टकरा गए। जॉर्डन की कोहनी किशन के आंख में लग गई। ईशान इसके बाद मैदान से बाहर हो गए। उनके स्थान पर विष्णु विनोद विकेटकीपिंग कर रहे हैं।

शुभमन गिल की आतिशबाजी पर नहीं लग रहा ब्रेक
मुंबई के खिलाफ शतक ठोकने के बावजूद शुभमन गिल की तरफ से चौकों और छक्कों की आतिशबाजी जारी है. गिल 54 गेंद में 121 रन पर 6 चौके और 10 छक्कों लगाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

 शुभमन गिल ने लगाया अर्धशतक
शुभमन गिल ने इस सीजन में अपना पांचवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 32 गेंद पर पचास रन पूरे किए। गुजरात ने 10 ओवर में एक विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। गिल 34 गेंद पर 57 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अब तक तीन चौके और तीन छक्के लगाए। साई सुदर्शन ने 10 गेंद पर एक चौके की मदद से 13 रन बनाए हैं।

शुभमन गिल ने उड़ाए मुंबई के परखच्चे
गुजरात के इन फॉर्म बैटर शुभमन गिल ने अपनी आतिशी पारी से मुंबई के परखच्चे उड़ा दिए हैं. पिछले 17 गेंद में गिल ने 50 रन ठोक शतक के करीब पहुंच गए हैं.

शुभमन गिल ने ठोकी शानदार फिफ्टी
मुंबई के सामने शुभमन गिल दीवार बनकर खड़े हो गए हैं. उन्होंने एक और आतिशी अर्धशतक ठोक दिया है. गिल की पारी की बदौलत टीम ने 10 ओवर में 90 रन का आंकड़ा छू लिया है.

 शुभमन गिल ने लगाया अर्धशतक
शुभमन गिल ने इस सीजन में अपना पांचवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 32 गेंद पर पचास रन पूरे किए। गुजरात ने 10 ओवर में एक विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। गिल 34 गेंद पर 57 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अब तक तीन चौके और तीन छक्के लगाए। साई सुदर्शन ने 10 गेंद पर एक चौके की मदद से 13 रन बनाए हैं।

गुजरात को लगा पहला झटका
मुंबई के विकेट टेकर मिस्ट्री स्पिनर पीयूष चावला ने मुंबई को पहली सफलता दिला दी है. उन्होंने ऋद्धिमान साहा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है.

मुंबई को मिली पहली सफलता
मुंबई इंडियंस को पहली सफलता पीयूष चावला ने दिलाई। उन्होंने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर ऋद्धिमान साहा को पवेलियन भेज दिया। साहा 16 गेंद पर 18 रन बनाकर ईशान किशन के हाथों स्टंप आउट हो गए।

गुजरात की पारी का पावरप्ले समाप्त
गुजरात टाइटंस की पारी का पावरप्ले समाप्त हो चुका है। उसने छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 20 गेंद पर 31 और ऋद्धिमान साहा 16 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। मुंबई को पहले विकेट की तलाश है। छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर टिम डेविड ने क्रिस जॉर्डन की गेंद पर शुभमन गिल का कैच छोड़ दिया।

 गुजरात की पारी शुरू
मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात की पारी शुरू हो गई है। शुभमन गिल के साथ ऋद्धिमान साहा क्रीज पर है। गुजरात ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। गिल नौ और साहा चार रन बनाकर नाबाद हैं।

शुभमन गिल शुरुआत देने को तैयार
गुजरात के इन फॉर्म बैटर शुभमन गिल मुंबई के सामने एक बड़ी चुनौती होंगे. वह इस सीजन 2 शतकीय पारियां खेल चुके हैं.

Gujarat Titans Impact Subs: Joshua Little, Srikar Bharat, Odean Smith, Ravisrinivasan Sai Kishore, Shivam Mavi

Mumbai Indians Impact Subs: Ramandeep Singh, Vishnu Vinod, Nehal Wadhera, Sandeep Warrier, Raghav Goyal

Gujarat Titans (Playing XI): Wriddhiman Saha(w), Shubman Gill, Sai Sudharsan, Vijay Shankar, Hardik Pandya(c), David Miller, Rahul Tewatia, Rashid Khan, Mohit Sharma, Noor Ahmad, Mohammed Sham

Mumbai Indians (Playing XI): Ishan Kishan(w), Rohit Sharma(c), Cameron Green, Suryakumar Yadav, Tilak Varma, Tim David, Chris Jordan, Piyush Chawla, Jason Behrendorff, Kumar Kartikeya, Akash Madhwal

मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
इंडियन प्रीमियर लीग के इस अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

गुजरात की टीम करेगी बल्लेबाजी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने एक बदलाव किया है। रोहित ने ऋतिक शौकीन की जगह कुमार कार्तिकेय को टीम में शामिल किया है। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जोशुआ लिटिल और बी साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया है। दसुन शनाका और दर्शन नालकंडे को बाहर कर दिया गया है।

थोड़ी देर में टॉस, दोनों कप्तान मैदान पर
अब से कुछ देर बाद इस अहम मुकाबले में टॉस होने जा रहा है. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या मैदान पर आ चुके हैं.

 टॉस का नया समय तय

अंपायर्स ने मैदान की हालत को देखने के बाद टॉस का नया समय तय किया है। शाम 7:45 बजे टॉस होगा और रात 8: 00 बजे से मुकाबला शुरू होगा।

टॉस में दरी
बारिश के कारण अब तक टॉस नहीं हो सका है। बारिश रुक चुकी है। दोनों टीमें मैदान में अभ्यास कर रही हैं। पिच के ऊपर से कवर्स हटाए जा चुके हैं। उम्मीद है कि थोड़ी देर में टॉस हो जाएगा।

टॉस में देरी, बारिश ने डाली खलल
इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर 2 में बारिश ने खलल डाली है. मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाले मुकाबले में टॉस में देरी है. 7 बजकर 20 मिनट में दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे.

मैच रद्द हुआ तो किसे होगा फायदा
आज का यह मुकाबला अगर बारिश की भेंट चढ़ गया तो फिर गुजरात टाइटंस की टीम को फाइनल में जगह मिलेगी. लीग स्टेज में मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर रही थी जबकि गुजरात ने टॉप किया था.

मैच से पहले तेज बारिश
अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच से पहले झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि टॉस में देरी होगी। इससे पहले आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु में गुजरात के मैच में भी बारिश हुई थी। तब उसने जीत हासिल की थी।

Post a Comment

Tags

From around the web