इन 4 खिलाड़ियों ने नहीं खेला आईपीएल 2022 में एक भी मैच फिर भी मुंबई इंडियंस ने क्यों कर लिया रिटेन

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की हालत बेहद खराब नजर आ रही थी। इस सीजन में मुंबई ने 14 मैच खेले जिसमें से 10 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। नतीजा यह हुआ कि मुंबई अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही और टीम इस साल प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई।
वहीं, मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ियों ने भी इस साल बेहद खराब प्रदर्शन किया, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने बड़ा कदम उठाते हुए कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। जिसमें जयदेव उनादकट, टाइमल मिल्स, डेनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ, मुरुगन अश्विन और मयंक मारकंडे का नाम शामिल है। हालांकि यहां हैरान करने वाली बात यह है कि मुंबई ने पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को रिटेन किया। आइए जानते हैं इनके बारे में।
अर्जुन तेंदुलकर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अर्जुन तेंदुलकर का है जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया है। मुंबई ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अर्जुन को 30 लाख में खरीदा लेकिन पिछले सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया. यह खिलाड़ी बाएं हाथ का तेज गेंदबाज है। अर्जुन के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 9 मैच खेले हैं और 6.60 की अच्छी इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए हैं.
अरशद खान
इस लिस्ट में एक और नाम मोहम्मद अरशद खान का है, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने बरकरार रखा है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई ने अरशद को 20 लाख में खरीदा लेकिन पिछले सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया. मध्य प्रदेश के गोपालगंज के 24 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज अरशद खान ने अब तक 3 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें 37.66 की औसत से कुल 3 विकेट लिए हैं।
जोफ्रा
इस लिस्ट में तीसरा नाम जोफ्रा आर्चर का है, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई ने आर्चर को करोड़ों में खरीदा था लेकिन वह चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे। हालांकि अब वह वापसी करने के लिए पूरी तरह फिट हैं। यही वजह है कि मुंबई ने इसे बरकरार रखा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आईपीएल में 35 मैच खेले हैं और 7.13 की इकॉनमी रेट से 46 विकेट लिए हैं।
आकाश मधवाल
इस लिस्ट में चौथा नाम आकाश मधवाल का है जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया है। मुंबई ने आकाश को सूर्यकुमार यादव की जगह टीम में शामिल किया लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 28 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 22 मैच खेले हैं और 7.43 की इकॉनमी रेट से 24 विकेट लिए हैं।