पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी सुरक्षीत पहुंचे दिल्ली, विदेशी खिलाडी लौटेंगे अपने वतन

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी सुरक्षीत पहुंचे दिल्ली, विदेशी खिलाडी लौटेंगे अपने वतन

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ हिमाचल प्रदेश से नई दिल्ली पहुंच गए हैं। आईपीएल से जुड़े इन सभी लोगों को विशेष ट्रेन से राजधानी लाया गया है। बीसीसीआई ने सरकार से विशेष ट्रेन के लिए अनुरोध किया था। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन का इंतजाम किया और अब 9 मई की रात को सभी खिलाड़ी दिल्ली रेलवे स्टेशन से बाहर आते नजर आए।

भारतीय रेलवे का बयान
उत्तर रेलवे के सीआरपीओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज सुबह यानी शुक्रवार 9 मई को पूरे हालात का जायजा लिया। देश में कई जगहों पर एयरपोर्ट बंद हैं, इसलिए भारतीय रेलवे ने उन सभी जगहों पर फंसे लोगों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने के निर्देश दिए हैं। हिमांशु उपाध्याय ने आगे बताया कि जम्मू, उधमपुर और कटरा से दिल्ली के लिए पांच विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आईपीएल खिलाड़ी भी इनमें से एक ट्रेन से दिल्ली लौट आए हैं। आईपीएल का पूरा स्टाफ जालंधर से ट्रेन में सवार हुआ।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी सुरक्षीत पहुंचे दिल्ली, विदेशी खिलाडी लौटेंगे अपने वतन

आईपीएल एक सप्ताह के लिए स्थगित
दिल्ली और पंजाब के बीच मैच रद्द होने के बाद आईपीएल को भी एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण लिया गया है। बीसीसीआई ने विशेष ट्रेन चलाने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। आईपीएल के एक्स अकाउंट से वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे खिलाड़ियों का एक वीडियो शेयर किया गया है।

Post a Comment

Tags

From around the web