IPL 2025: MI ने रोहित शर्मा के लिए नए सीजन से पहले शेयर किया स्पेशल Video, वजह जान हो जाऐंगे खुश
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क ।। रोहित शर्मा लंबे समय से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। हालांकि, पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को सौंपी गई थी। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, लेकिन रोहित ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया।
रोहित के बल्ले से आईपीएल 2024 में एक शतक भी निकला था। अब नए सीजन में रोहित एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। इस बीच मुंबई इंडियंस ने टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
मुंबई इंडियंस ने क्यों शेयर किया खास वीडियो?
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ 14 साल पूरे कर लिए हैं। रोहित पिछले 14 वर्षों से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टीम को पांच बार आईपीएल खिताब जीतने में भी मदद की है। अब 14 साल पूरे होने पर मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है।
रोहित 2011 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे।
रोहित शर्मा को 2011 आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था और तब से उनके लिए सब कुछ अच्छा चल रहा है। रोहित एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 14 अलग-अलग सीज़न खेले हैं और वह लगातार 15वें सीज़न में टीम के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। इससे पहले रोहित डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे, जिसे अब सनराइजर्स हैदराबाद के नाम से जाना जाता है। वर्ष 2013 में रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती।