IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले ये कीवी खिलाड़ीयो को मिला सम्मान, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने नेशनल अवार्ड शो का किया आयोजन

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन बस कुछ ही दिन दूर है। उससे पहले ही विदेशी खिलाड़ी उनकी टीम में शामिल होने लगे हैं। साथ ही आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सम्मानित किया है.
वहीं, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से नेशनल अवॉर्ड्स शो का आयोजन किया गया। इस बीच, खिलाड़ियों का परिचय न्यूजीलैंड के महान सर रिचर्ड हेडली से कराया गया, जिन्हें महानतम तेज गेंदबाजों और हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उनके नाम पर एक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
ग्लेन फिलिप्स
A special night at the #ANZNZCAwards 🏆 pic.twitter.com/0sj61oYFkl
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 23, 2023
इस सूची में ग्लेन फिलिप्स का नाम सबसे ऊपर है, जो आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए खेलेंगे। इसके साथ ही उन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा टी20 बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया है। फिलिप्स ने 2022-23 के दौरान छह अर्द्धशतक और एक शतक बनाया और तीन अलग-अलग मौकों पर उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने टी20 में 18 कैच भी लपके।
Hear from Daryl Mitchell after being awarded the Sir Richard Hadlee medal for the country's outstanding men's cricketer of the year 🏏 #ANZNZCAwards pic.twitter.com/jQz4i7YZB1
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 23, 2023
डेरिल मिशेल
डेरिल मिचेल को देश के बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया गया है। जबकि डेरिल आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते नजर आएंगे। न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज टिम साउथी को द विनर्स कप से सम्मानित किया गया। जबकि साउदी आईपीएल 2023 में केकेआर के लिए खेलते नजर आएंगे।
माइकल ब्रेसवेल
न्यूजीलैंड टीम के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक माइकल ब्रेसवेल को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा वनडे में 'प्लेयर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जबकि ब्रेसवेल आईपीएल 2023 में आरसीबी के लिए खेलते नजर आएंगे। आपको बता दें कि आरसीबी ने उन्हें इसी साल मिनी ऑक्शन में 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
जबकि ब्रेसवेल ने अपने करियर में 16 टी0 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 21 विकेट लिए और 113 रन बनाए।