Ishan Kishan से लेकर Shubman Gill तक वो खिलाडी जो IPL 2022 के Auction में नहीं बदलना चाहते हैं फ्रेंचाइजी 

IPL 2022 Auction, Ishan Kishan से लेकर Shubman Gill तक 5 ऐसे खिलाड़ी जो पुरानी फ्रेंचाइजी के साथ फिर से जुड़ना चाहते हैं

आईपीएल के हर मेगा ऑक्शन के पहले फ्रेंचाइजी को कुछ मुश्किल विकल्प चुनने पड़ते हैं। इस बार मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी को कई खिलाड़ियों को जाने देना पड़ेगा। लेकिन इसी के साथ मेगा ऑक्शमें शार्दुल ठाकुर, और ईशान किशन जैसे कुछ खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम के साथ जुड़े रहना चाहेंगे।

ईशान किशन  मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन में युवा खिलाड़ियों में एक उभरता हुआ चेहरा रहेंगे। लेकिन रिटेंशन में ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को चुनने की वजह से फ्रेंचाइजी को कुछ कठिन कदम उठाने पड़ सकते हैं। मुंबई इंडियंस ईशान किशन को वापस टीम में लेने के लिए बेताब रहेगी। ईशान किशन ने आईपीएल 2020 में और टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था।

शुभमन गिल  कोलकाता नाइट राइडर्स से शुभमन गिल को बरकरार रखने की उम्मीद की जा रही है। उन्हें केकेआर का भावी कप्तान माना जाता था। हालांकि, मेगा ऑक्शन के दौरान जब उन्हें टीम में नहीं चुना गया तो सभी फैंस को काफी आश्चर्य हुआ। तब से फेंचाइजी और शुभमन गिल ने एक साथ होने की इच्छा जताई। शुभमन ने कहा कि वह हमेशा केकेआर के लिए खेलना चाहते ह
बेन स्टोक्स इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2021 के पहले मैच में अपनी उंगली की चोट से उबरने के लिए अनिश्चितकालीन ब्रेक पर थे। लेकिन टीम के लिए उनके द्वारा की गई मेहनत से आरआर उन्हें मेगा ऑक्शन में वापस टीम में रखना चाहेगी। वह आईपीएल 2022 नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं।

शार्दुल ठाकुर  एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स नीलामी से पहले अपने मुख्य खिलाड़ियों की सूची जारी करने से पहले मुश्किल महसूस करेगी। लेकिन एक स्टार जो वे वापस पाने के लिए उत्सुक होंगे, वह हैं शार्दुल ठाकुर। भारत के इस ऑलराउंडर ने अपने कौशल से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने बल्लेबाजी कौशल दिखाया है और अपने खिताबी दौड़ में सीएसके के लिए बहुत प्रभावी साबित हुए थे।

देवदत्त पडिक्कल ये सभी फैंस के लिए काफी शॉकिंग था जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले देवदत्त पडिक्कल को रिटेन नहीं किया। युवा खिलाड़ी ने आईपीएल 2020 में आरसीबी के लिए शीर्ष स्कोर किया था और आईपीएल 2021 में शतक बनाया था। विराट कोहली के साथ उनका शुरुआती स्टैंड खतरनाक लग रहा था। लेकिन फरवरी में होने वाली आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में आरसीबी कर्नाटक के इस युवा खिलाड़ी को आईपीएल 2022 के लिए वापस लाने के लिए उत्सुक होगी।

Post a Comment

From around the web