IPL 2021: KKR पेसर Pat Cummins के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी Becky Boston ने कैमरे में रिकॉर्ड किया खिलाड़ी का रिएक्शन

IPL 2021: KKR पेसर Pat Cummins के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी Becky Boston ने कैमरे में रिकॉर्ड किया खिलाड़ी का रिएक्शन

ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर पैट कमिंस ने मंगलवार को ऐलान किया उन्होंने और उनकी पत्नी बेकी बोस्टन ने 8 सितंबर (शुक्रवार) को उनके पहले बच्चे को जन्म दिया। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान कमिंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड कर अपने बच्चे के आगमन की घोषणा की। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने कैप्शन दिया,“एल्बी बोस्टन कमिंस। शुक्रवार को, बेकी और मैंने हमारे खूबसूरत लड़के एल्बी का दुनिया में स्वागत किया। हम अधिक बेहद खुश हैं।”

भारत में हुए आईपीएल 2021 के पहले चरण के बाद केकेआर के पेसर अपने घर लौट गए थे। लंबे अंतराल के बाद अपने पत्नी से मिलते वक्त कमिंस काफी भावुक हो गए थे। एक वीडियो में उन्हें बेकी को गले लगाते हुए देखा गया, जिसमें वो अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई।

पैट कमिंस ने आईपीएल 2021 के दूसरे लेग से अपना नाम वापस ले लिया था। वो अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पत्नी के साथ रहना चाहते थे। उनकी जगह कोलकाता नाइट राइडर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टिम साउदी को बाकी के सीजन के लिए टीम में शामिल किया था।

कमिंस को केकेआर ने आईपीएल 2020 की नीलामी में 15.50 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा था।

Post a Comment

From around the web