IPL 2021: KL Rahul ने पंजाब किंग्स के लिए बनाया ये रिकॉर्ड, इस ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

IPL 2021: KL Rahul ने पंजाब किंग्स के लिए बनाया ये रिकॉर्ड, इस ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल ने शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। लोकेश राहुल पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर को इस लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है।
 
पंजाब किंग्स टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में लोकेश राहुल पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शॉन मार्श लिस्ट में सबसे ऊपर थे। शॉन मार्श ने पंजाब किंग्स टीम के लिए 2477 रन बनाए थे। शॉन मार्श अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 
 
लोकेश राहुल  – 2483 *
शॉन मार्श – 2477
डेविड मिलर – 1974
ग्लेन मैक्सवेल – 1383

लोकेश राहुल ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पांचवी बार है जब लोकेश राहुल ने 25 या उससे कम गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो उनके अलावा एमएस धोनी और रोबिन उथप्पा भी पांच – पांच बार ऐसा कर चुके हैं, जबकि उनके आगे सिर्फ एक ही भारतीय खिलाड़ी है और वो है विरेंद्र सहवाग। उन्होंने 6 बार 25 या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया है।

Post a Comment

From around the web