India Cape Town records, भारत- दक्षिण अफ्रीका के बीच निर्णायक मुकाबला केपटाउन में, जानें इस मैदान पर क्या है इंडिया का रिकॉर्ड

India Cape Town records, भारत- दक्षिण अफ्रीका के बीच निर्णायक मुकाबला केपटाउन में, जानें इस मैदान पर क्या है इंडिया का रिकॉर्ड

क्रिकेट न्यूज डेस्क।।  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 जनवरी से न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम, केपटाउन में खेला जाएगा। अभी सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने जहां पहला मैच 113 रनों से अपने नाम किया था तो वहीं जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में भारत की नजर आखिरी टेस्ट जीत सीरीज अपने नाम करने की पर होगी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। 
केपटाउन में खराब है भारत का रिकॉर्ड

भारत की निगाहें भले ही सीरीज जीत पर हों पर केपटाउन में टीम का रिकॉर्ड काफी खराब है। न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम, केपटाउन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 बार आमना-सामना हुआ है। इसमें से दक्षिण अफ्रीका ने 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है वहीं दो मैच ड्रा हुए हैं। भारतीय टीम यहां एक भी मैच जीतने में नाकाम रही। ऐसे में भारत को सीरीज जीतकर इतिहास रचने के लिए इतिहास बदलना होगा।

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को न्यूलैंड्स, केपटाउन में कभी नहीं हराया है। इस मैदान पर दो टेस्ट ड्रा हुए जबकि तीन बार हार का सामना करना पड़ा। भारत केपटाउन में पिछला मुकाबला 72 रन से हारा था। कगिसो रबाडा ने इस मैदान पर 6 मैचों में 35 विकेट लिए हैं। ऐसे में भारतीय टीम को उनसे सतर्क रहने की जरूरत होगी। रबाडा सेंचुरियन और जोहानिसबर्ग में भी अपने प्रदर्शन से भारतीय खिलाड़ियों को परेशान कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने जोहानिसबर्ग में मैच जिताऊ पारी खेली थी। वहीं केपटाउन में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने यहां 10 टेस्ट मेचों में 708 रन जड़े हैं। इसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।

Match results (IND vs SA at Capetown)- India are 0-3 behind to Proteas
Team 1    Team 2    Winner    Margin    Match Date    Scorecard
South Africa    India    drawn        Jan 2-6, 1993    Test # 1209
South Africa    India    South Africa    282 runs    Jan 2-6, 1997    Test # 1349
South Africa    India    South Africa    5 wickets    Jan 2-6, 2007    Test # 1827
South Africa    India    drawn        Jan 2-6, 2011    Test # 1988
South Africa    India    South Africa    72 runs    Jan 5-8, 2018    Test # 2292

केपटाउन में खेले गए कुल टेस्ट: 58
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीती: 23
दूसरी बल्लेबाजी करते हुए जीती: 24
उच्चतम टेस्ट स्कोर: 651 ऑल आउट (दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया)
न्यूनतम टेस्ट स्कोर: 35 ऑल-आउट SA बनाम ENG

Post a Comment

From around the web